Bihar DELED Dummy Admit Card 2025: बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड deledbihar.com आज होगा जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | February 11, 2025 | 09:47 AM IST | 2 mins read
बिहार डीएलएड डमी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से आज यानी 11 फरवरी को बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। बोर्ड की घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.biharboard.com पर जाकर डीएलएड डमी हाल टिकट जांच सकेंगे।
बिहार डीएलएड डमी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की विंडो 11 फरवरी से 17 फरवरी, 2025 तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को त्रुटि सुधार का मौका भी दिया गया है।
नोटिस के अनुसार, “यदि डमी एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों के आरक्षण श्रेणी के विवरण में कोई बदलाव होता है, तो उम्मीदवार को उस श्रेणी के लिए निर्धारित शुल्क की राशि 200 रुपये जमा करना होगा। ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान 17 फरवरी तक करना होगा, अन्यथा उनका मूल प्रवेश पत्र जारी नहीं होगा।”
बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार आवेदन संख्या, अभ्यर्थी का नाम, माता-पिता, जन्म तिथि, लिंग, कोटि, दिव्यांग, दिव्यांग कोटि और परीक्षार्थी का फोटो व हस्ताक्षत सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि हो तो जरूर ऑनलाइन माध्यम से सुधार करवा सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 हेतु डमी एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि पाई जाती है तो समय-सीमा के भीतर सुधार कर लेना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या बीएसईबी के एक्स हैंडल पर विजिट करें।
Bihar Deled Dummy Admit Card 2025 Download: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.deledbihar.com पर विजिट करें।
- Deled dummy admit card 2025 के बटन पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा और इसे जांचें।
- बिहार डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि होने पर क्रेडिट बटन पर क्लिक करके सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा