DCECE PM, PMM 2025 Counselling: बिहार पैरामेडिकल काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 14 जुलाई से शुरू होगी चॉइस फिलिंग
Saurabh Pandey | July 8, 2025 | 01:09 PM IST | 2 mins read
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) द्वारा आयोजित इस काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को विभिन्न पैरामेडिकल संस्थानों में सीटें आवंटित की जाती हैं।
नई दिल्ली : डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (DCECE) के आधार पर राज्य के बिहार सरकार के विभिन्न सरकारी अस्पतालों एवं अन्य मान्यता प्राप्त सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों के विभिन्न पैरा मेडिकल (इंटरमीडिएट स्तरीय) तथा पैरा मेडिकल (माध्यमिक स्तरीय) [पीएमएम] पाठयक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
बिहार पैरामेडिकल काउंसलिंग के तहत वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स 10 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 14 जुलाई से शुरू होगी, जबकि सीट आवंटन और लॉकिंग के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2025 तक है।
बिहार पैरामेडिकल काउंसलिंग के लिए पहले राउंड की प्रोविजनल सीट आवंटन रिजल्ट जारी 25 जुलाई को जारी किया जाएगा। राउंड-1 प्रोविजनल सीट आवंटन रिजल्ट के खिलाफ उम्मीदवार 26 जुलाई 2025 तक ईमेल आईडी objection.bceceboard@gmail.com के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
DCECE PM PMM 2025 Counselling: फाइनल सीट आवंटन रिजल्ट
बिहार पैरामेडिकल काउंसलिंग के लिए पहले राउंड का अंतिम सीट आवंटन परिणाम 28 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। राउंड 1 आवंटन आदेश 28 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक डाउनलोड कर सकते हैं। पहले राउंड के लिए दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया 30 जुलाई से 5 अगस्त 2025 चलेगी।
DCECE PM PMM 2025 Counselling: काउंसलिंग दस्तावेज
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) की मार्कशीट
- DCECE 2025 एडमिट कार्ड
- DCECE 2025 रैंक कार्ड/स्कोरकार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (केवल तभी लागू होगा जब आरक्षण का दावा किया गया हो)
- आवासीय प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (ईडब्ल्यूएस/अन्य के लिए)
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड की प्रति
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी, आदि।
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) द्वारा आयोजित इस काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को विभिन्न पैरामेडिकल संस्थानों में सीटें आवंटित की जाती हैं। बिहार पैरामेडिकल काउंसलिंग 2025 का मुख्य उद्देश्य डीसीईसीई में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को उनके रैंक और प्राथमिकता के आधार पर पैरामेडिकल कोर्सेज में दाखिला प्रदान करना है।
अगली खबर
]JCECEB Result 2025: झारखंड बीएड, एमएड, बीपीएड एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट रद्द, काउंसलिंग स्थगित, अधिसूचना जारी
बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर बताया है कि अपरिहार्य कारणों से न सिर्फ परीक्षा परिणाम रद्द किया गया है, बल्कि 7 जुलाई से शुरू होने वाले प्रथम चक्र के ऑनलाइन साक्षात्कार को भी स्थगित कर दिया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार