Bihar DCECE PE Counselling 2026: बिहार पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू
Saurabh Pandey | June 23, 2026 | 05:42 PM IST | 2 mins read
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE) कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग और चॉइस फिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 23 जून से 30 जून 2026 तक चलेगी।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने राज्य के सरकारी और निजी क्षेत्र के पॉलिटेक्निक (इंजीनियरिंग) कॉलेजों में नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग और चॉइस फिलिंग का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE)-2026 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवार पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर अपने पसंदीदा कॉलेज और ब्रांच का चयन कर रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
पर्षद द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग की यह प्रक्रिया 'वन-टाइम' है। इसका मतलब यह है कि यदि कोई अभ्यर्थी राउंड 1 में अपनी चॉइस फिलिंग नहीं करता है, तो उसे दूसरे या अगले किसी भी चक्र की काउंसलिंग में दोबारा चॉइस फिलिंग का अवसर नहीं दिया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे लॉगिन करने के बाद अपनी प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक कॉलेजों और ब्रांचों का विकल्प भरें। अंतिम तिथि तक विकल्पों में बदलाव किया जा सकता है और यह पूरी प्रक्रिया पंजीकृत मोबाइल और ईमेल पर प्राप्त ओटीपी सत्यापन के माध्यम से पूरी होगी।
Bihar DCECE PE Counselling 2026: काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग विवरण
|
काउंसलिंग तिथि
|
|
बोर्ड की वेबसाइट पर रैंक कार्ड जारी
|
पहले ही अपलोड किया जा चुका है
|
|
वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स पोस्ट करने की तिथि
|
21.06.2026
|
|
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग शुरू होने की तिथि
|
23.06.2026
|
|
सीट आवंटन और लॉकिंग के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि
|
30.06.2026
|
|
पहले राउंड की सीट आवंटन परिणाम का प्रकाशन
|
08.07.2026
|
|
अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करना
|
08.07.2026 से 13.07.2026
|
|
दस्तावेज सत्यापन और नामांकन
|
11.07.2026 से 13.07.2026
|
|
दूसरे राउंड सीट आवंटन परिणाम का प्रकाशन
|
20.07.2026
|
|
अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करना
|
20.07.2026 से 24.07.2026
|
|
दस्तावेज सत्यापन और नामांकन
|
23.07.2026 से 24.07.2026
|
अपग्रेडेशन के लिए भी दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य
यदि किसी अभ्यर्थी को पहले राउंड में सीट आवंटित होती है और वह उससे संतुष्ट नहीं है, तो उसे प्रोविजनल अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करते समय अगले राउंड के लिए 'Upgradation' का विकल्प चुनना होगा। हालांकि, अपग्रेडेशन का विकल्प चुनने के बाद भी अभ्यर्थी को आवंटित रिपोर्टिंग/नोडल सेंटर पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर अपना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। यदि कोई अभ्यर्थी किसी भी कारणवश दस्तावेज सत्यापन नहीं कराता है, तो उसे आगे की काउंसलिंग के लिए अयोग्य मान लिया जाएगा और उसकी सीट रिक्त घोषित कर दी जाएगी।
वेरिफिकेशन के समय इन दस्तावेजों को लाना होगा जरूरी
रिपोर्टिंग सेंटर पर दस्तावेज सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना होगा। इनमें मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा का प्रवेश-पत्र, अंक-पत्र, DCECE-2026 का एडमिट कार्ड और उसमें लगाई गई फोटो की 6 अतिरिक्त प्रतियां, जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की प्रति, ऑनलाइन भरे गए आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी, रैंक कार्ड, ऑनलाइन चॉइस स्लिप की प्रति, प्रोविजनल अलॉटमेंट ऑर्डर की तीन प्रतियां और दो प्रतियों में डाउनलोड की गई जांच-पर्ची (बायोमेट्रिक फॉर्म के साथ) शामिल हैं। दोनों राउंड की काउंसलिंग समाप्त होने के बाद सीटें खाली रहने पर पर्षद द्वारा ऑफलाइन मॉप-अप काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]Bihar ITI Counselling 2026: बिहार आईटीआई काउंसलिंग चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू, राउंड 1 सीट आवंटन डेट 8 जुलाई
इच्छुक उम्मीदवार ट्रेड्स और संस्थानों के लिए अपनी पसंद बताने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं। चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख 1 जुलाई तय की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा