Trusted Source Image

JEECUP Counselling 2026: जीकप काउंसलिंग शेड्यूल जारी, राउंड 1 चॉइस फिलिंग 25 जून से, सीट अलॉटमेंट डेट 1 जुलाई

Santosh Kumar | June 23, 2026 | 08:03 AM IST | 2 mins read

जीकप 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, फीस जमा करना और रिपोर्टिंग शामिल है।

जीकप काउंसलिंग शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
जीकप काउंसलिंग शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (जीकप) ने साल 2026 के लिए पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर मौजूद जानकारी के अनुसार, राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 25 जून को शुरू होगी और 30 जून तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन तरीके से इंस्टिट्यूट और कोर्स के लिए अपनी पसंद बता सकेंगे।

सीट अलॉटमेंट की घोषणा 1 जुलाई को की जाएगी। इसके बाद, 2 से 5 जुलाई तक ज़िला हेल्प सेंटर्स पर फ्रिज/फ्लोट ऑप्शन चुनने और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी। जीकप रिजल्ट 2026 हाल ही में घोषित किया गया।

जीकप 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, फीस जमा करना और रिपोर्टिंग शामिल है। कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

JEECUP Counselling Schedule 2026: जीकप काउंसलिंग संबंधी विवरण

अधिकारियों ने विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। इनमें प्राथमिकताएं ध्यान से भरना, डॉक्यूमेंट्स तैयार रखना और चॉइस फिलिंग के दौरान समय सीमा का पालन करना शामिल है। हेल्प सेंटर्स की सूची भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

जहां कैंडिडेट्स डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जा सकते हैं। यह शेड्यूल मुख्य रूप से यूपी के कैंडिडेट्स के लिए जारी किया गया है। अन्य राज्यों के कैंडिडेट्स और बाकी राउंड्स के लिए अलग से जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

Also readJEECUP Result 2026: जीकप यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट जारी, jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड करें रैंक कार्ड

JEECUP Counselling Schedule 2026: जीकप काउंसलिंग शेड्यूल 2026

नीचे दी गई तालिका में जीकप काउंसलिंग शेड्यूल 2026 का विवरण शामिल है-

राउंडइवेंटडेट्स

राउंड – 1

प्रथम चरण की चॉइस फिलिंग

25 से 30 जून तक

प्रथम चरण सीट आवंटन

1 जुलाई

फ्रीज/फ्लोट विकल्प चयन तथा शुल्क जमा करना

2 से 5 जुलाई तक

दस्तावेज सत्यापन (केवल फ्रीज अभ्यर्थियों के लिए)

2 से 6 जुलाई (सायं 6 बजे तक)

प्रवेश प्राप्त अभ्यर्थियों द्वारा सीट वापसी

6 जुलाई

राउंड – 2

द्वितीय चरण की चॉइस फिलिंग

7 से 9 जुलाई तक

द्वितीय चरण सीट आवंटन

10 जुलाई

फ्रीज/फ्लोट विकल्प चयन तथा शुल्क जमा करना

11 से 13 जुलाई तक

दस्तावेज सत्यापन (केवल फ्रीज अभ्यर्थियों के लिए)

11 से 14 जुलाई (सायं 6:00 बजे तक)

प्रवेश प्राप्त अभ्यर्थियों द्वारा सीट वापसी

15 जुलाई

राउंड – 3

तृतीय चरण की चॉइस फिलिंग

16 से 19 जुलाई तक

तृतीय चरण सीट आवंटन

20 जुलाई

शुल्क जमा करना (सभी अभ्यर्थी स्वतः फ्रीज माने जाएंगे)

21 से 23 जुलाई तक

दस्तावेज सत्यापन (केवल फ्रीज अभ्यर्थियों के लिए)

21 से 24 जुलाई (सायं 6 बजे तक)

प्रथम से तृतीय चरण तक प्रवेश प्राप्त अभ्यर्थियों द्वारा सीट वापसी

25 जुलाई

अन्य महत्वपूर्ण तिथि

शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षाओं का प्रारंभ

1 अगस्त

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications