Bihar DCECE 2024: बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पंजीकरण की आज लास्ट डेट, जल्दी करें
Saurabh Pandey | May 21, 2024 | 10:53 AM IST | 2 mins read
बिहार डीसीईसीई 2024 परीक्षा 2 घंटे 15 मिनट की अवधि के लिए पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 450 अंकों के लिए 90 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) की तरफ से बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (बिहार डीसीईसीई) 2024 के लिए पंजीकरण करने का आज यानी 21मई आखिरी दिन है। बिहार डीसीईसीई 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार डीसीईसीई 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 22 मई तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। बोर्ड 24 से 26 मई तक तीन दिनों के लिए आवेदन फॉर्म सुधार विंडो खोलेगा।
Bihar DCECE 2024: परीक्षा तिथि
बिहार डीसीईसीई 2024 परीक्षा 22 और 23 जून को आयोजित होने वाली है। बिहार बोर्ड 13 जून को बिहार डीसीईसीई एडमिट कार्ड 2024 लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर सक्रिय करेगा।
Bihar DCECE 2024: आवेदन शुल्क
बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों को एक कोर्स के लिए 750 रुपये, किन्हीं दो पाठ्यक्रमों के लिए 850 रुपये और तीनों पाठ्यक्रमों के लिए 950 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को एक कोर्स के लिए 480 रुपये, किसी भी दो कोर्स के लिए 530 रुपये और तीनों कोर्स के लिए 630 रुपये का भुगतान करना होगा।
- Bihar DCECE 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'डीसीईसीई पंजीकरण' लिंक पर जाएं।
- अब, पंजीकरण पूरा करें और आवेदन पत्र भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
Bihar DCECE 2024: परीक्षा पैटर्न
बिहार डीसीईसीई 2024 परीक्षा 2 घंटे 15 मिनट की अवधि के लिए पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। बिहार डीसीईसीई 2024 एग्जाम में कुल 450 अंकों के लिए 90 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में तीन सेक्शन भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित को शामिल किया गया है, जिनमें 30-30 प्रश्न शामिल होंगे।
अगली खबर
]Maharashtra HSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट आज होगा जारी, mahresult.nic.in से कर सकेंगे चेक
Maharashtra HSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट आज दोपहर में जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल