Bihar Protests: भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने निकाला मार्च, कई हिरासत में लिए गए
Press Trust of India | September 15, 2026 | 06:37 PM IST | 1 min read
एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हमारी मांग है कि बीपीएससी की 70वीं और बीपीएसएससी दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द की जाए, क्योंकि ये परीक्षाएं अनियमितताओं से प्रभावित थीं।"
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं परीक्षा और बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) की उपनिरीक्षक की 1,799 पदों पर भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार को पटना में विरोध मार्च निकाला। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि दोनों परीक्षाओं में अनियमितताएं हुई हैं। प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर पर रोक दिया।
बारिश के बीच तिरंगा थामे कुछ प्रदर्शनकारियों ने जेपी गोलंबर पर लगाए गए अवरोधक तोड़ दिए और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार करते हुए दूसरे रास्तों से आगे बढ़ने की कोशिश की।
Bihar Protests: कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
कुछ प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक जाम करने का प्रयास किया जबकि अन्य प्रदर्शनकारी विधानसभा और मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ गए। पुलिस ने बताया, "निषिद्ध क्षेत्रों में प्रवेश करने वाले कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।"
उन्होंने बताया कि निषिद्ध क्षेत्रों में प्रवेश करने से कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई, एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं के परिचालन में बाधा आई और कुछ समय के लिए स्कूली बच्चे भी फंस गए।
Bihar Students Protests: प्रदर्शनकारी उम्मीदवारों की मांग
एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हमारी मांग है कि बीपीएससी की 70वीं और बीपीएसएससी दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द की जाए, क्योंकि ये परीक्षाएं अनियमितताओं से प्रभावित थीं।"
उन्होंने कहा, "हम यह भी चाहते हैं कि बीपीएससी परीक्षाओं में संविदा प्रणाली, विशेष रूप से 25 प्रतिशत वेटेज का नियम समाप्त किया जाए और परीक्षाएं नियमित रूप से आयोजित की जाएं।"
अगली खबर
]Jharkhand Paper Leak: झारखंड भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में सीआईडी ने 2 और लोगों को किया गिरफ्तार
एजेंसी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में रांची में एक कोचिंग सेंटर संचालक को भी गिरफ्तार किया है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल