BPSC TRE 4 Notification 2026: बीपीएससी टीआरई-4 के लिए आवेदन 1 सितंबर से, कुल रिक्तियां 32,388, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | August 18, 2026 | 04:44 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी टीआरई-4 भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 32,388 टीचरों की भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बीपीएससी टीआरई-4 की अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार लंबे समय से बीपीएससी टीआरई-4 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे। आयोग ने इस संबंध में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की है। यह भर्ती प्रक्रिया राज्य सरकार के स्कूलों में प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी लेवल तक शिक्षकों की भारी कमी को दूर करने के लिए शुरू की गई है।
बीपीएससी टीआरई-4 भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 32,388 टीचरों की भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।
टीआरई-4 नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। आवेदन शुल्क का भुगतान 1 से 29 सितंबर तक किया जा सकता है। अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बीपीएससी टीआरई 4 वैकेंसी 2026
नीचे दी गई तालिका में बीपीएससी टीआरई 4 वैकेंसी 2026 का पूरा विवरण दिया गया है-
| कक्षा | पदों की संख्या |
|---|---|
|
कक्षा 1–5 |
3,847 |
|
कक्षा 6–8 |
8,563 |
|
कक्षा 9–10 |
3,877 |
|
कक्षा 11–12 |
16,101 |
|
कुल पद |
32,388 |
BPSC TRE 4 Notification 2026: बीपीएससी टीआरई-4 विज्ञापन लिंक
बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती प्रक्रिया बिहार सरकार द्वारा शिक्षा विभाग के माध्यम से बीपीएससी को भेजी गई मांग पर आधारित है। परीक्षा की सटीक डेट और विस्तृत सिलेबस की जानकारी आयोग द्वारा विज्ञापन में दी जाएगी।
यह खबर लिखते समय बीपीएससी की वेबसाइट काम नहीं कर रही है। आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी सूचना के अनुसार, आयोग ने टीआरई 4 के लिए विज्ञापन आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है।
BPSC TRE 4 Exam Date 2026: बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा तिथि
पहले, परीक्षा अस्थायी रूप से सितंबर के लिए निर्धारित की गई थी। पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों के पास संबंधित ग्रेड के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए और उन्होंने सीटीईटी या एसटेट जैसी पात्रता परीक्षाएं पास की हों।
उम्र सीमा और आरक्षण से जुड़े नियम भी नोटिफिकेशन में विस्तार से बताए गए हैं। आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हैं। विस्तृत नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक के लिए कृपया नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखें।
अगली खबर
]Bihar STET 2026 Registration: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण आज से शुरू, लास्ट डेट जानें
बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को न्यूनतम 50% अंक, बीसी को 45.5%, ईबीसी के 42.5% और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 40% अंक लाना होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच