BSEB Scrutiny Form 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं स्क्रूटनी, कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा के लिए आवेदन डेट बढ़ी
Santosh Kumar | April 9, 2025 | 01:22 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्र स्क्रूटनी और बीएसईबी कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की स्क्रूटनी, कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने की घोषणा की है। जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं या जिन्हें परीक्षा में कंपार्टमेंट मिला है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस संबंध में आवेदन लिंक और अन्य विवरण साझा किए हैं।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बीएसईबी बिहार इंटर परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए छात्र 11 अप्रैल तक वेबसाइट intermediate.bsescrutiny.com या biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BSEB Scrutiny Form 2025: स्क्रूटनी के लिए प्रति विषय 120 रुपए शुल्क
छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए प्रति विषय 120 रुपए शुल्क का भी भुगतान करना होगा। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्र स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार इंटरमीडिएट विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन पत्र 12 अप्रैल 2025 तक भरे जाएंगे। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों का ऑनलाइन आवेदन उनके विद्यालय या महाविद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया जाएगा।
Bihar Board 12th Result 2025: विशेष एवं कंपार्टमेंटल के लिए आवेदन लिंक
बिहार इंटरमीडिएट विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org या biharboardonline.com के माध्यम से भरे जाएंगे। शुल्क का भुगतान 11 अप्रैल 2025 तक किया जा सकेगा।
बिहार बोर्ड ने जानकारी दी है कि अगर छात्र स्क्रूटनी के बाद पास हो जाता है तो उसका रिजल्ट कंपार्टमेंटल परीक्षा नहीं बल्कि इंटर की मुख्य परीक्षा माना जाएगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा? डेट की घोषणा की जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद अब जल्द यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट 2025 की घोषणा करेगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र