Bihar Board 12th Dummy Admit Card 2026: बिहार बोर्ड 12वीं डमी एडमिट कार्ड जारी, 27 नवंबर तक ऑनलाइन सुधार करें
Abhay Pratap Singh | November 21, 2025 | 04:05 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी क्लास 12th डमी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12) वार्षिक परीक्षा, 2026 में शामिल होने वाले छात्रों का डमी एडमिट कार्ड 21 नवंबर को जारी कर दिया है। छात्र, स्कूल प्रमुख और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com के माध्यम से बीएसईबी 12th डमी एडमिट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड कक्षा 12 डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में यूजर नेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। बीएसईबी 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2026 में विद्यार्थियों को सुधार का मौका भी दिया गया है। बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2026 में सुधार सुविधा 21 से 27 नवंबर, 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “जारी किए गए डमी एडमिट कार्ड में विद्यार्थियों के नाम व उनके माता-पिता के नाम की स्पेलिंग त्रुटि या आधार नंबर, कैटेगरी, जेंडर, विषय, वैवाहिक स्थिति, जन्म तिथि, फोटो व हस्ताक्षर में कोई गलती है, तो इसका सुधार संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा किया जाएगा।”
बीएसईबी ने कहा, इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले सभी छात्रों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर डमी एडमिट कार्ड जारी करने एवं त्रुटि सुधार के लिए समिति द्वारा मैसेज भेजा जा रहा है। किसी भी परिस्थिति में छात्र या उसके माता/ पिता के नाम में पूर्ण परिवर्तन नहीं किया जाएगा।”
आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रधानाचार्य, समिति की वेबसाइट पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके अपने शैक्षणिक संस्थान के सभी विद्यार्थियों को सौंप देंगे। डमी एडमिट कार्ड में विवरण का मिलान करने और निर्धारित तिथि तक गलती सही कराने का निर्देश भी देंगे।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट डमी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने या सुधार में किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल @officialbseb पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल