Bihar Board 10th Result (Out) Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी @matricresult2025.com, 82.11 % छात्र पास
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र 4 से 12 अप्रैल तक स्क्रुटिनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Saurabh Pandey | March 29, 2025 | 11:00 PM IST
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 आज यानी 29 मार्च को दोपहर 12 बजे बोर्ड ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.matricresult2025.com, या www.matricbiharboard.com पर अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करना होगा।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर, सुनील कुमार ,मंत्री, शिक्षा विभाग, बिहार ने बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव, एस. सिद्धार्थ भी उपस्थित रहे।
बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों https://www.matricresult2025.com एवं https://www.matricbiharboard.com पर उपलब्ध रहेगा।
Bihar Board Matric Ka Result: टॉपर्स के नामों की घोषणा
बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) रिजल्ट 2025 जारी करने के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 15,58,077 छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। इसमें से 12,79,294 छात्रों ने परीक्षा पास किया। वहीं 2,78,783 बच्चे फेल हो गए। इस बार प्रथम श्रेणी से पास करने वालों में 2,53,754 लड़के और 2,17,091 लड़कियां शामिल हैं। यानी कुल 4,70,845 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में पास किया।
Bihar Board 10 Result 2025: बिहार 10वीं रिजल्ट के आंकड़े
- कुल पास प्रतिशत - 82.11%
- परीक्षा में शामिल कुल छात्र - 15,58,077
- कुल उत्तीर्ण छात्र - 12,79,294
- प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 4,70,845
- द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 4,84,012
- तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 3,07,792
Bihar Board 12th Result 2025: बीएसईबी इंटर के नतीजे घोषित
बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 25 मार्च को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बिहार इंटर विज्ञान में 89.66%, कॉमर्स में 94.77% और कला में 82.75% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
March 29, 2025 | 11:00 PM IST
Bihar Board 10 Result 2025: बिहार बोर्ड टॉपर्स की राशि दोगुनी हुई
इस साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स के लिए पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है। अब प्रथम स्थान पाने वाले टॉपर को 2 लाख रुपये, दूसरे स्थान पाने वाले टॉपर को 1.50 लाख रुपये और तीसरे स्थान पाने वाले टॉपर को 1 लाख रुपये मिलेंगे। चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को 20,000 रुपये दिए जाएंगे।
March 29, 2025 | 10:38 PM IST
Bihar Board Matric Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 रोल नंबर
March 29, 2025 | 09:49 PM IST
Bihar Board Matric Result: बिहार रिजल्ट स्क्रूटनी के लिए आवेदन तिथि
March 29, 2025 | 09:00 PM IST
Bihar Board BSEB 10th Result: 15 लाख से अधिक बच्चों के लिए 1677 केंद्र
इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं बिहार में 1,677 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जिसमें 15.85 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें 8,18,122 लड़कियां और 7,67,746 लड़के थे।
March 29, 2025 | 08:27 PM IST
Bihar Board 10th Result: मैट्रिक विशेष एवं कम्पार्टमेंटल परीक्षा
विद्यार्थी बिहार मैट्रिक विशेष परीक्षा, 2025 एवं मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 4 अप्रैल 2025 से 12 अप्रैल 2025 तक भर सकते हैं। इस संबंध में भी विस्तृत सूचना विज्ञप्ति के माध्यम से बाद में दी जाएगी।
March 29, 2025 | 08:04 PM IST
Bihar Board Class 10th Result: 3 बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में तीन बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनमें समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, पश्चिमी चंपारण की अंशु कुमारी और रंजन वर्मा शामिल हैं। तीनों ने 489 (97.80 प्रतिशत) अंक प्राप्त किए हैं।
March 29, 2025 | 07:35 PM IST
Bihar Board Matric Result: बिहार बोर्ड परीक्षा तिथि
बीएसईबी ने कक्षा 10 की मैट्रिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक कराई, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक हुई। बोर्ड ने 6 मार्च को आंसर की जारी की और छात्रों को 10 मार्च तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया।
March 29, 2025 | 07:05 PM IST
Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की टॉपर्स लिस्ट जारी
बिहार बोर्ड ने करीब 15.85 लाख छात्रों के लिए 10वीं की परीक्षा आयोजित की। नतीजों के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई-
रैंक |
नाम |
जिला |
अंक |
प्रतिशत |
---|---|---|---|---|
1 |
साक्षी कुमारी |
समस्तीपुर |
489 |
97.80 |
1 |
अंशू कुमारी |
पश्विम चंपारण |
489 |
97.80 |
1 |
रंजन वर्मा |
भोजपुर |
489 |
97.80 |
2 |
पुनित कुमार सिंह |
भोजपुर |
488 |
97.60 |
2 |
सचिन कुमार राम |
जमुई |
488 |
97.60 |
2 |
प्रियांशु राज |
मुंगेर |
488 |
97.60 |
3 |
मोहित कुमार |
बांका |
487 |
97.40 |
3 |
सूरज कुमार पांडे |
बांका |
487 |
97.40 |
3 |
खुशी कुमारी |
रोहतास |
487 |
97.40 |
3 |
प्रियांशु रंजन |
आजमनगर |
487 |
97.40 |
3 |
रोहित कुमार |
जमुई |
487 |
97.40 |
March 29, 2025 | 06:40 PM IST
Class 10th Bihar Board Result: कितने स्टूडेंट्स परीक्षा में उत्तीर्ण हुए?
बिहार कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में कुल 15,58,077 उपस्थित हुए, जिनमें से 12,79,294 ने बीएसईबी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है।
March 29, 2025 | 06:03 PM IST
BSEB Class 10th Result 2025: बीएसईबी मैट्रिक टॉपर्स के नाम
इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 15,85,868 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 15,58,077 ने परीक्षा दी और 12,79,294 पास हुए। साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 97.80% अंक हासिल कर परीक्षा में टॉप किया।
March 29, 2025 | 05:42 PM IST
Bihar Board 10th Ka Result: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट लिंक
जो छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
March 29, 2025 | 05:25 PM IST
Bihar Board 10th Result Check Online: बीएसईबी लॉगिन विवरण
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर रोल कोड, रोल नंबर जैसी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
March 29, 2025 | 05:03 PM IST
Bihar Board BSEB 10th Result: बिहार मैट्रिक कम्पार्टमेंटल रिजल्ट डेट
समिति ने इन परीक्षाओं के परिणाम 31 मई, 2025 तक जारी करने का लक्ष्य रखा है, ताकि इस परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो और वे इसी सत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले सकें।
March 29, 2025 | 04:44 PM IST
Bihar Board BSEB 10th Result: पिछले 5 वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत
साल |
उत्तीर्ण प्रतिशत |
---|---|
2025 |
82.91% |
2024 |
82.91% |
2023 |
81.04% |
2022 |
79.88% |
2021 |
78.17% |
March 29, 2025 | 04:26 PM IST
BSEB Class 10th Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कैसे चेक करें?
परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2025 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com पर जाएं।
- पेज पर अपना रोल कोड, रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
- बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- छात्र इसमें अपने अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।
March 29, 2025 | 04:12 PM IST
BSEB 10th Result Bihar Board: बिहार बोर्ड स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल डेट
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि अगर कोई परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट है तो वह 4 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
ये भी पढ़ें:- Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटिनी, कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 4 अप्रैल से शुरू होगा
March 29, 2025 | 04:01 PM IST
Bihar Board Matric Result: पिछले 7 वर्षों में 10वीं का पास प्रतिशत
March 29, 2025 | 03:46 PM IST
Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट स्टैटिक्स
March 29, 2025 | 03:33 PM IST
Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 5वीं रैंक पर 8 छात्र
- राजन कुमार रौनियार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पकरियाहवा खोतहवा , 485 97.00
- संस्कृति कुमारी , बालिका उच्च विद्यालय चौसा बक्सर 485 97.00
- धरनी धर , आर एन झा एच/एस बरमा शेखपुरा , 485 97.00
- निशा कुमारी , एस सरस्वती पति ओथमा, शेखपुरा 485 97.00
- कृति कुणाल , आर ए एस हाई स्कूल जंदाहा, वैशाली 485 97.00
- उत्कर्ष राज , उच्च विद्यालय हुलासगंज 485 97.00
- एमडी आरजू , उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघिया बुजुर्ग उत्तर 485 97.00 5
- सृष्टि प्रिया, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कझिया 485 97.00 5
March 29, 2025 | 03:32 PM IST
Bihar Board Topper Prize 2025: टॉप करने वाले छात्र को क्या मिलेगा?
दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 75,000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ एक लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा। तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाले छात्रों को 50,000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ एक लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा।
March 29, 2025 | 03:07 PM IST
Bihar Board Topper Prize 2025: प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को क्या मिलेगा?
बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणामों में शीर्ष 10 रैंक हासिल करने वाले छात्रों को पुरस्कार राशि और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को ₹1,00,000 के नकद पुरस्कार के साथ एक लैपटॉप और किंडल मिलेगा।
March 29, 2025 | 03:06 PM IST
bihar board 10th result 2025 topper list: बीएसईबी टॉपर्स राशि
समिति द्वारा टॉप 10 विद्यार्थियों को "बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति" की राशि में भी वर्ष 2025 से बढ़ोत्तरी की जाएगी। इस प्रकार, वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2025 में प्रथम 10 रैंक तक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिमाह 1,200 रुपये की बजाय प्रतिमाह 2 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिया जाएगा।
March 29, 2025 | 02:46 PM IST
Bihar Board 10th Result Topper List: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट टॉपर लिस्ट
रैंक |
नाम |
जिला |
अंक |
प्रतिशत |
---|---|---|---|---|
1 |
साक्षी कुमारी |
समस्तीपुर |
489 |
97.80 |
1 |
अंशू कुमारी |
पश्विम चंपारण |
489 |
97.80 |
1 |
रंजन वर्मा |
भोजपुर |
489 |
97.80 |
2 |
पुनित कुमार सिंह |
भोजपुर |
488 |
97.60 |
2 |
सचिन कुमार राम |
जमुई |
488 |
97.60 |
2 |
प्रियांशु राज |
मुंगेर |
488 |
97.60 |
3 |
मोहित कुमार |
बांका |
487 |
97.40 |
3 |
सूरज कुमार पांडे |
बांका |
487 |
97.40 |
3 |
खुशी कुमारी |
रोहतास |
487 |
97.40 |
3 |
प्रियांशु रंजन |
आजमनगर |
487 |
97.40 |
3 |
रोहित कुमार |
जमुई |
487 |
97.40 |
March 29, 2025 | 02:23 PM IST
Bihar Board 10th Result 2025: थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पास करना अनिवार्य
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में एक या दो विषयों में कम से कम 30 प्रतिशत उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहने वाले छात्र बीएसईबी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं को पास करना अनिवार्य है।
March 29, 2025 | 02:04 PM IST
Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में रैंक 4 पर काबिज 6 स्टूडेंट्स
- संकेत कुमार, उच्च विद्यालय बरबीघा, शेखपुरा 486, 97.20 फीसदी
- प्रणव कुमार, जेपीएन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर 486, 97.20 फीसदी
- सुशांत कुमार, उत्क्रमित भीखा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, गम्हरिया 486, 97.20 फीसदी
- आदित्य एच.एस. जिहुली 486, 97.20 फीसदी
- रत्नेश कुमार, डी एन एच/एस पंचोव 486, 97.20 फीसदी
- कृषिका दुबे , श्री बी सी एस हाई स्कूल नोखा रोहतास 486, 97.20 फीसदी
March 29, 2025 | 01:49 PM IST
Bihar Board 10 Result 2025: लड़कियों का प्रदर्शन खराब
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में गर्ल्स का ओवरऑल प्रदर्शन लड़कों से खराब रहा। लड़कों का रिजल्ट 83.65 फीसदी जबकि लड़कियों का 80.67 फीसदी रहा।
March 29, 2025 | 01:26 PM IST
Bihar Board 10 Result 2025: बिहार 10वीं रिजल्ट के आंकड़े
- कुल पास प्रतिशत - 82.11%
- परीक्षा में शामिल कुल छात्र - 15,58,077
- कुल उत्तीर्ण छात्र - 12,79,294
- प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 4,70,845
- द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 4,84,012
- तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण कुल छात्र - 3,07,792
March 29, 2025 | 01:06 PM IST
Bihar Board 10 Result 2025: टॉपर्स राशि दोगुना
बिहार बोर्ड ने इस वर्ष टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है। इस बार टॉपर को 2 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि पहले यह इनाम 1 लाख रुपये था। दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.50 लाख रुपये मिलेंगे, जो पहले 75 हजार रुपये था। तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि पहले यह इनाम 50 हजार रुपये था। वहीं, चौथे से लेकर दसवें स्थान तक आने वाले छात्रों को 20 हजार रुपये मिलेंगे, जो पहले केवल 10 हजार रुपये तक था।
March 29, 2025 | 12:45 PM IST
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में कितने स्टूडेंट्स हुए शामिल हुए थे?
- उपस्थित हुए परीक्षार्थी - 15,58,077
- लड़कियां - 8,05,392
- लड़के - 7,52,685
March 29, 2025 | 12:32 PM IST
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 live : टॉप 3 में 11 स्टूडेंट शामिल
- साक्षी कुमारी महिला राम नरेश शर्मा जेपीएन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर 489 97.80 1
- अंशू कुमारी महिला भूपेन्द्र साह भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी 489 97.80 1
- रंजन वर्मा पुरुष शिव शंकर सिंह उच्च विद्यालय अगिआंव बाजार भोजपुर 489 97.80 1
- पुनित कुमार सिंह पुरुष संतोष कुमार सिंह आदर्श उच्च विद्यालय बरका राजपुर बक्सर 488 97.60 2
- सचिन कुमार राम पुरुष भूदेव राम उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिमरिया, चकाई, जमुई 488 97.60 2
- प्रियांशु राज पुरुष राजीव कुमार आर एन एंड पी आर एच/एस जलालाबाद, मुंगेर 488 97.60 2
- मोहित कुमार पुरुष उपेन्द्र पंडित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय टेंगरा, बेलहर, बांका 487 97.40 3
- सूरज कुमार पांडे पुरुष पुष्पेंद्र कुमार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसबेरवा, बांका 487 97.40 3
- खुशी कुमारी महिला संजय प्रसाद आरआर हाई स्कूल गोरारी रोहतास 487 97.40 3
- प्रियांशु रंजन पुरुष तेज नारायण बोसाक आरके हाई स्कूल, आजमनगर 487 97.40 3
- रोहित कुमार पुरुष संजय कुमार सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई 487 97.40 3
March 29, 2025 | 12:30 PM IST
bihar board class 10 result: स्क्रुटिनी, कंपार्टमेंट आवेदन डेट
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र 4 से 12 अप्रैल तक स्क्रुटिनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
March 29, 2025 | 12:28 PM IST
bihar board 10th result 2025: बिहार मैट्रिक टॉपर्स
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में साक्षी कुमारी, अंशू कुमारी और रंजन वर्मा टॉपर हैं। जिन्होंने संयुक्त रुप से 489 अंक हासिल किया है।
March 29, 2025 | 12:26 PM IST
Class 10th Result 2025 Bihar Board: बीएसईबी रिजल्ट जारी
बीएसईबी पिछले 3 वर्षों से लगातार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 31 मार्च को ही जारी कर रहा था, लेकिन इस वर्ष परिणाम 29 मार्च को ही जारी कर दिया गया है।
March 29, 2025 | 12:25 PM IST
bihar board result check: बीएसईबी 10वीं का पास प्रतिशत
बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में कुल 83.11% विद्यार्थी सफल हुए हैं। टॉप 10 में 123 छात्र हैं। इसमें 60 छात्राएं और 63 छात्र हैं।
March 29, 2025 | 12:25 PM IST
Bihar Board 10th Ka Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी
बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों https://www.matricresult2025.com एवं https://www.matricbiharboard.com पर जारी कर दिया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2025: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक
- JEE Advanced 2025: आईआईटी पटना के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी जालंधर के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? एनआईआरएफ रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी धारवाड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी अगरतला के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? एनआईआरएफ रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी रोपड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रान्चवाइज रैंक स्कोर जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी जोधपुर के लिए जेईई एडवांस में कितने अंक चाहिए? रैंक, कटऑफ और पात्रता जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी रायपुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी गोवा के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी सूरत के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें