Bihar Board 10th Result Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कल दोपहर 12 बजे, टॉपर्स लिस्ट जानें

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 link matricresult2025.com एवं matricbiharboard.com पर सक्रिय किया जाएगा।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

Saurabh Pandey | March 28, 2025 | 10:44 PM IST

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा कल यानी 29 मार्च को दोपहर 12 बजे बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 की घोषणा की जाएगी। बिहार बोर्ड की आधिकारिकतौर पर घोषणा के बाद छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा परिणाम 2025 की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर लिखा आ रहा है कि लिंक जल्द ही एक्टिव किया जाएगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने आज यानी 28 मार्च को बताया कि बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा कल दिनांक 29.03.2025 को दोपहर 12:00 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे।

Bihar Board 10th Result Date 2025 : टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) रिजल्ट 2025 जारी होने के साथ ही बोर्ड टॉपर्स लिस्ट भी जारी करेगा। टॉपर्स के नामों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

Also read Bihar Board 10th Result Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आएगा? लेटेस्ट अपडेट, वेबसाइट लिंक; टॉपर लिस्ट जानें

Bihar Board 10th Result 2025 Date: ऑफिशियल X हैंडल पर जारी होगी रिजल्ट डेट

बिहार बोर्ड की तरफ से ऑफिशियल X हैंडल पर कभी भी रिजल्ट डेट जारी होने की जानकारी दी जा सकती है। विद्यार्थियों को बोर्ड के आधिकारिक हैंडल, वेबसाइटों को चेक करते रहना चाहिए।

10th Ka Result Kab Nikalega: परीक्षा तिथि

बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं और प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 10 से 20 जनवरी के बीच किया गया था।

लाइव अपडेट
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया था कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी होने की संभावना है। हालांकि 30 मार्च को संडे की छुट्टी और 31 मार्च को ईद के चलते रिजल्ट 28 या 29 मार्च को जारी किया जा सकता है।

March 28, 2025 | 10:44 PM IST

Bihar Board 10th Result Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट कैसे चेक करें:

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • इसके बाद ‘बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • बीएसईबी बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देखा।
  • इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

March 28, 2025 | 10:04 PM IST

Bihar Board 10th Result Live: बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने आज यानी 28 मार्च को बताया कि बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा कल दिनांक 29.03.2025 को दोपहर 12:00 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे।

March 28, 2025 | 09:26 PM IST

Bihar Board 10th Result Live: बिहार बोर्ड आधिकारिक एक्स हैंडल

बिहार बोर्ड का आधिकारिक एक्स हैंडल - @officialbseb है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट एक्स हैंडल पर भी विजिट कर सकते हैं।

March 28, 2025 | 09:18 PM IST

Bihar Board 10th Result Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 कब आएगा

March 28, 2025 | 09:12 PM IST

Bihar Board 10th Result Live: बीएसईबी परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें

बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com, matricresult2025.com और matricbiharboard.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

March 28, 2025 | 08:45 PM IST

Bihar Board 10th Result Live: बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट कल जारी होगा

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कल यानी 29 मार्च, 2025 को दोपहर 12:00 जारी किया जाएगा।

March 28, 2025 | 07:59 PM IST

Bihar Board 10th Result Live: बिहार बोर्ड 10th स्कोरकार्ड विवरण

छात्रों को अपनी मार्कशीट पर अपना नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, डिवीजन और कुल प्रतिशत जैसी जरूरी जानकारियां सत्यापित करनी चाहिए। किसी भी तरह की विसंगति की सूचना तुरंत बोर्ड को देनी चाहिए।

March 28, 2025 | 07:34 PM IST

Bihar Board 10th Result Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम

इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं बिहार के 1,677 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जिसमें 15.85 लाख छात्र शामिल हुए थे।

March 28, 2025 | 06:53 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 Live Updates: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आएगा?

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) जल्द ही बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर सकता है। बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है।

March 28, 2025 | 06:10 PM IST

Bihar Board 10th Ka Result: पिछले साल शिवांकर कुमार ने किया था टॉप

पिछले साल, शिवांकर कुमार ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 में टॉप किया था। वह जिला स्कूल, पूर्णिया, बिहार के छात्र थे और उन्होंने 500 में से 489 अंक हासिल किए थे।

March 28, 2025 | 05:39 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद देख सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट matricbiharboard.com वेबसाइट पर जाएं।
  • पेज पर अपना रोल कोड, रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
  • बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • छात्र इसमें अपने अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।

March 28, 2025 | 05:03 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट

पिछले साल यानी 2024 में बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम 31 मार्च को जारी किए गए थे, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.91% दर्ज किया गया था।

March 28, 2025 | 04:27 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 Live: 31 मार्च को नतीजे आने की संभावना

बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, कक्षा 10 के परिणाम 31 मार्च को जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर परिणाम की तिखि घोषित नहीं की है।

March 28, 2025 | 04:03 PM IST

BSEB 10th Result Bihar Board: परीक्षा टाइमिंग्स

बिहार बोर्ड मैट्रिक (10th) परीक्षा 2025 दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक चली, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न हुई थी।

March 28, 2025 | 03:47 PM IST

Bihar Board 10th Class Ka Result Kab Aaega: कंपार्टमेंटल परीक्षा देने का मौका

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना होगा। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का अवसर देता है, जिससे वे अपने फेल हुए विषयों में दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं।

March 28, 2025 | 02:59 PM IST

BSEB 10th Result: बिहार मैट्रिक का रिजल्ट कब आएगा?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) जल्द ही बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) रिजल्ट 2025 घोषित करेगा। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

March 28, 2025 | 02:35 PM IST

Bihar Board 10th Result Kab Aayega: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की डेट को लेकर बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर कह चुके हैं कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च तक जारी किया जा सकता है। बीएसईबी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है।

March 28, 2025 | 01:32 PM IST

10th Result 2025 Kab Aayega: डिजीलॉकर पर भी जारी होगा रिजल्ट

बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 31 मार्च तक घोषित किया जा सकता है। उन्होंने बताया है कि रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा DigiLocker एप या पोर्टल पर लॉगिन करके भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

March 28, 2025 | 01:06 PM IST

Bihar Board 10th Result 2025 Live: टॉपर्स लिस्ट होगी जारी

बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) रिजल्ट 2025 जारी होने के साथ ही बोर्ड टॉपर्स लिस्ट भी जारी करेगा। टॉपर्स के नामों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

March 28, 2025 | 12:19 PM IST

BSEB 10th Result 2025 Live Updates: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट 2025

बीएसईबी के चेयरमैन आनंद किशोर ने कहा कि हमारा लक्ष्य 31 मार्च तक मैट्रिक का रिजल्ट घोषित करना है और हम मैट्रिक रिजल्ट की तैयारी कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि 31 मार्च तक मैट्रिक का रिजल्ट घोषित हो जाएगा।

March 28, 2025 | 12:00 PM IST

Bihar Board 10th Class Ka Result Kab Aaega: बीएसईबी 10वीं मार्कशीट डिटेल

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • पर्सनल डिटेल्स
  • स्कूल का नाम और पता
  • रोल नंबर
  • प्रत्येक विषयों के नंबर कुल प्राप्तांक
  • डिवीजन (पास/फेल)

March 28, 2025 | 11:33 AM IST

10th Ka Result Kab Aayega 2025 Bihar Board: पिछले 3 वर्षों की रिजल्ट डेट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति लगातार पिछले तीन वर्षों से 31 मार्च को बिहार कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर रहा है। वर्ष 2024 में बिहार बोर्ड ने 31 मार्च को ही मैट्रिक का रिजल्ट घोषित किया था। इसी तरह 2023 और 2022 में भी बोर्ड ने 31 मार्च को ही परीक्षा परिणाम जारी किए थे।

March 28, 2025 | 11:04 AM IST

BSEB 10th Result: मैट्रिक का रिजल्ट कब आएगा 2025 का

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) जल्द ही बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) रिजल्ट 2025 घोषित करेगा। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

March 28, 2025 | 10:35 AM IST

Matric Result 2025 Date: बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट वेबसाइट्स

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर लिखा आ रहा है कि लिंक जल्द ही एक्टिव किया जाएगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

March 28, 2025 | 09:53 AM IST

10th Result 2025 Kab Aayega: डिजीलॉकर पर भी जारी होगा रिजल्ट

बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 31 मार्च तक घोषित किया जा सकता है। उन्होंने बताया है कि रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा DigiLocker एप या पोर्टल पर लॉगिन करके भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

March 28, 2025 | 09:18 AM IST

Bihar Board 10th Result Kab Aayega: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च तक

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की डेट को लेकर बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर कह चुके हैं कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च तक जारी किया जा सकता है। बीएसईबी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है।

March 28, 2025 | 09:17 AM IST

​Bihar Board 10th Result 2025 Live: टॉपर्स लिस्ट होगी जारी

बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) रिजल्ट 2025 जारी होने के साथ ही बोर्ड टॉपर्स लिस्ट भी जारी करेगा। टॉपर्स के नामों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

March 28, 2025 | 09:16 AM IST

Bihar Board 10th Result 2025 Date: ऑफिशियल X हैंडल पर जारी होगी रिजल्ट डेट

बिहार बोर्ड की तरफ से ऑफिशियल X हैंडल पर कभी भी रिजल्ट डेट जारी होने की जानकारी दी जा सकती है। विद्यार्थियों को बोर्ड के आधिकारिक हैंडल, वेबसाइटों को चेक करते रहना चाहिए।

[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]