Bihar ITI Counselling 2026: बिहार आईटीआई काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग व लॉकिंग की डेट कल तक बढ़ाई गई
Santosh Kumar | July 4, 2026 | 05:52 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपनी पसंद के आईटीआई संस्थान और ट्रेड चुन सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने आईटीआई कैट काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड में चॉइस भरने और लॉक करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार कल तक अपनी चॉइस भर और लॉक कर सकते हैं। यह फैसला अधिक से अधिक उम्मीदवारों को मौका देने के लिए लिया गया है। बिहार आईटीआई काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग विंडो आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर एक्टिव है।
उम्मीदवार बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपनी पसंद के आईटीआई संस्थान और ट्रेड चुन सकते हैं। एक बार चुने गए विकल्पों को लॉक करने के बाद उनमें किसी भी तरह का बदलाव करना संभव नहीं है।
राउंड-1 में चॉइस फिलिंग के बाद सीट अलॉटमेंट का नतीजा जारी किया जाएगा। सीट का अलॉटमेंट मेरिट, कैटेगरी और उपलब्ध सीटों के आधार पर होगा। योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन के लिए रिपोर्ट करना होगा।
Bihar ITICAT Counselling 2026: राउंड 1 का रिजल्ट 8 जुलाई को
बोर्ड ने साफ किया है कि अगर समय पर यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो सीट रद्द हो सकती है। बिहार आईटीआईकैट 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया के पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट के नतीजे 8 जुलाई को जारी किए जाएंगे।
जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, वे 8 से 13 जुलाई के बीच अपना अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद, संबंधित संस्थानों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रक्रिया 11 से 13 जुलाई के बीच पूरी की जाएगी।
Also read MP ITI Counselling 2026: एमपी आईटीआई एडमिशन शेड्यूल जारी, राउंड 1 रिजल्ट 8 जुलाई को[ /Also Read]
Bihar ITI Counselling 2026: राउंड 2 का रिजल्ट 17 जुलाई को
बिहार आईटीआई काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, चरण 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 17 जुलाई को घोषित किया जाएगा। दूसरे चरण में चुने गए उम्मीदवार 18 से 22 जुलाई के बीच अपना अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकेंगे।
साथ ही, डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया 21 और 22 जुलाई के बीच पूरी करनी होगी। तय समय-सीमा के अंदर सभी औपचारिकताएं पूरी करना अनिवार्य होगा, वरना अलॉट की गई सीट रद्द हो सकती है।
अगली खबर
]Rajasthan PTET Counselling 2026: राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन शुरू, रिजल्ट डेट 21 जुलाई
योग्य उम्मीदवार अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके और काउंसलिंग फीस जमा करके इसमें शामिल हो सकते हैं। राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जारी है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार