Trusted Source Image

Rajasthan PTET Counselling 2026: राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन शुरू, रिजल्ट डेट 21 जुलाई

Santosh Kumar | July 4, 2026 | 03:16 PM IST | 2 mins read

जो उम्मीदवार काउंसलिंग में हिस्सा नहीं लेंगे या अलॉट किए गए कॉलेज को स्वीकार नहीं करेंगे, उन्हें बीएड में एडमिशन का मौका नहीं मिलेगा।

राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जारी है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जारी है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू) कोटा ने राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) 2026 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का पहला चरण शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके और काउंसलिंग फीस जमा करके इसमें शामिल हो सकते हैं। राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जारी है।

जो उम्मीदवार काउंसलिंग में हिस्सा नहीं लेंगे या अलॉट किए गए कॉलेज को स्वीकार नहीं करेंगे, उन्हें बीएड में एडमिशन का मौका नहीं मिलेगा। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 5,000 रुपये की काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी।

Rajasthan PTET Counselling 2026: पीटेट स्कोर के आधार पर प्रवेश

जो उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे, उन्हें मेरिट लिस्ट से हटा दिया जाएगा। बीएड में प्रवेश पूरी तरह पीटीईटी 2026 के परिणाम के आधार पर होगा। किसी भी कॉलेज को अपने स्तर पर सीधे प्रवेश देने का अधिकार नहीं है।

सभी सीटों पर प्रवेश पीटेट कार्यालय के माध्यम से ही होगा। कॉलेज का आवंटन अभ्यर्थी की मेरिट, श्रेणी, संकाय और कॉलेज की वरीयता के आधार पर होगा। काउंसलिंग फॉर्म भरते समय अभ्यर्थी सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

वैध मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व बैंक खाते की जानकारी ही दर्ज करें। भविष्य की सभी सूचनाएं इन्हीं माध्यमों से दी जाएंगी। गलत जानकारी देने पर प्रवेश रद्द किया जाएगा, मोबाइल नंबर और बैंक खाते में बाद में बदलाव नहीं किया जाएगा।

Also readRajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटेट रिजल्ट लिंक एक्टिव, ptetvmoukota2026.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Rajasthan PTET Counselling 2026: पात्रता संबंधी निर्देश

राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग 2026 अधिसूचना के अनुसार, जो अभ्यर्थी अंतिम सेमेस्टर को छोड़कर सभी सेमेस्टर पास कर चुके हैं और उनका कोई बैक पेपर नहीं है, वे भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

ऐसे अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रोविजनल होगा। उन्हें 31 अक्टूबर तक अंतिम वर्ष की न्यूनतम निर्धारित अंकों वाली अंकतालिका संबंधित कॉलेज और पीटीईटी कार्यालय में जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उनका प्रवेश स्वतः रद्द माना जाएगा।

Rajasthan PTET Counselling 2026: राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग शेड्यूल

राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग शेड्यूल नीचे तालिका में दिया गया है-

प्रक्रियाडेट

₹500 काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान

4 से 16 जुलाई तक

₹5,000 काउंसलिंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान

4 से 15 जुलाई तक

कॉलेज (बी.एड.) के विकल्प भरना

6 से 16 जुलाई तक

प्रथम चरण की कॉलेज आवंटन सूची जारी

21 जुलाई

प्रथम चरण में आवंटित कॉलेज स्वीकार करना, ₹22,000 प्रवेश शुल्क जमा करना और दस्तावेज अपलोड करना

21 से 27 जुलाई तक

आवंटित कॉलेज में स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करना

21 से 29 जुलाई तक

कॉलेज द्वारा अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और ऑनलाइन पुष्टि

21 से 29 जुलाई तक

रिपोर्टिंग करने वाले अभ्यर्थियों को प्रोविजनल प्रवेश पत्र जारी

22 से 30 जुलाई तक

कॉलेजों में कक्षाएं शुरू

29 जुलाई

ऑनलाइन अपवर्ड मूवमेंट (कॉलेज बदलने) के लिए आवेदन

30 से 31 जुलाई तक

अपवर्ड मूवमेंट का परिणाम जारी

3 अगस्त

अपवर्ड मूवमेंट के बाद नए कॉलेज में रिपोर्टिंग और कॉलेज द्वारा ऑनलाइन पुष्टि

3 से 5 अगस्त तक

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications