BCECE LE Admit Card 2025: बिहार बीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड bceceboard.bihar.gov.in पर जारी, जानें एग्जाम डेट
Santosh Kumar | May 30, 2025 | 09:57 AM IST | 1 min read
बीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने 29 मई, 2025 को होने वाली बीसीईसीई लेटरल एंट्री (एलई) 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बीसीईसीई एलई परीक्षा बिहार के इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि संस्थानों में लेटरल एंट्री के जरिए दूसरे वर्ष में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
बीसीईसीई एलई 2025 परीक्षा 8 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी, जिसमें उम्मीदवारों को पेन और पेपर के माध्यम से उत्तर देना होगा। परीक्षा केंद्र, समय और अन्य विवरण एडमिट कार्ड पर उपलब्ध हैं।
BCECE LE Admit Card 2025: बीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड विवरण
बिहार बीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। परीक्षा परिणाम जून के अंत तक घोषित किए जाएंगे।
बीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि और समय तथा परीक्षा से संबंधित निर्देश अंकित हैं। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचें तथा वैध पहचान पत्र साथ लेकर आएं।
Also read BCECE 2025 Admit Card: बीसीईसीई एडमिट कार्ड bceceboard.bihar.gov.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
BCECE LE 2025 Admit Card: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से बीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- बिहार बीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र पोर्टल पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- बिहार बीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
- बीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
बीसीईसीई एलई 2025 एडमिट कार्ड में यदि कोई त्रुटि है तो अभ्यर्थी बीसीईसीई बोर्ड को सूचित करके इसमें सुधार करवा सकते हैं। बीसीईसीई एलई 2025 रिजल्ट के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी जिसका शेड्यूल बाद में जारी होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा