Bihar BBOSE Class 10 Exam: बिहार ओपन स्कूल कक्षा 10वीं की 25 सितंबर की परीक्षा स्थगित, जानें संशोधित शेड्यूल
Santosh Kumar | September 19, 2024 | 05:40 PM IST | 1 min read
बीबीओएसई कक्षा 10वीं जून 2024 की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में बिजनेस स्टडीज और दूसरी पाली में मैथिली की परीक्षा होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (बीबीओएसई) ने बीबीओएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, 25 सितंबर 2024 को होने वाली परीक्षा अब 27 सितंबर को होगी। बोर्ड ने कहा कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित कार्यक्रम देख सकते हैं।
बिहार ओपन स्कूल कक्षा 10वीं जून 2024 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में बिजनेस स्टडीज (विषय कोड-219) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट में मैथिली (विषय कोड-206) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
बीबीओएसई 10वीं परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले सभी छात्रों के पास बिहार बीबीओएसई 10वीं परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 के साथ एक वैध आईडी प्रूफ होना चाहिए। बीबीओएसई 10वीं परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 के बिना छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
Bihar BBOSE Class 10 Exam Date: योग्यता अंक
बिहार बोर्ड ओपन स्कूल बीबीओएसई कक्षा 12 के लिए व्यावहारिक परीक्षाएं 12 से 14 सितंबर तक और सिद्धांत परीक्षाएं 15 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। बिहार ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को 33 फीसदी अंकों की जरूरत होगी।
परीक्षा तिथि के पुनर्निर्धारण के संबंध में पूर्ण अधिसूचना पढ़ने के लिए छात्र आधिकारिक पोर्टल secondary.biharboardonline.com पर जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्रों से अनुरोध है कि वे बिहार बोर्ड परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल