Bihar B.Ed CET Result 2024: बिहार बीएड सीईटी परिणाम biharcetbed-lnmu.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 8, 2024 | 02:23 PM IST | 2 mins read
बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने बिहार बीएड सीईटी परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवार एलएनएमयू की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
बिहार बीएड सीईटी परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल जैसे लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। बीएड सीईटी प्रवेश परीक्षा 25 जून को दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित हुई थी। बिहार बीएड सीईटी पेपर में कुल 120 प्रश्न पूछे गए थे।
बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2024 में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, रोल नंबर, लिंग, श्रेणी, उम्मीदवार की फोटो और उम्मीदवार के हस्ताक्षर दिए गए हैं। इसके अलावा, परीक्षा की तिथि, पिता का नाम, कुल प्राप्त अंक, प्रत्येक अनुभाग या विषय में प्राप्त अंक और परिणाम की स्थिति शामिल हैं।
Also read CLAT 2025: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 15 जुलाई से पंजीकरण शुरू
सीईटी-बीएड 2024 परिणाम में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 35% या 42 अंक प्राप्त करना होगा। इसके अलावा, एससी/ एसटी/ बीसी/ ईबीसी/ डब्ल्यूबीसी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 30 प्रतिशत या 36 अंक हासिल करने होंगे। बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं था।
बिहार बीएड सीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। बिहार बीएड काउंसलिंग तिथि 2024 की घोषणा विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एलएनएमयू की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Bihar B.Ed Common Entrance Test: परिणाम कैसे जांचें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर बिहार बीएड सीईटी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- LNMU की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
- होमपेज पर B.Ed CET परिणाम लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी, इसमें लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- बिहार बीएड 2023 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- बीएड सीईटी परिणाम 2024 की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार