BPSC AEDO Recruitment 2025: बिहार में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | August 23, 2025 | 02:16 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी एईडीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन लिंक आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर 27 अगस्त से उपलब्ध करा दी जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या-87/2025 के तहत बिहार के शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी और 26 सितंबर, 2025 को समाप्त होगी।
बीपीएससी एईडीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (यूजी) की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 सितंबर, 2025 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के कुल 935 पदों को भरा जाएगा, जिसमें अनारक्षित श्रेणी के 374 पद शामिल हैं। इसके अलावा, बिहार एईडीओ 2025 भर्ती के तहत ईडब्ल्यूएस के 93, एससी के 150, एसटी के 10, ईबीसी के 168, बीसी के 112 और पिछड़ा वर्ग महिला के 28 पद भरे जाएंगे।
Also read Bihar BEd Counselling 2025: बिहार बीएड राउंड 4 काउंसलिंग शेड्यूल जारी, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
बिहार एईडीओ आवेदन फॉर्म भरने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। आयोग की नोटिस में कहा गया कि, बीपीएससी एईडीओ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध बिहार एईडीओ 2025 नोटिफिकेशन की जांच कर लेना चाहिए।
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) को शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा में 100-100 अंकों के लिए तीन पेपरों सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता का आयोजन किया जाएगा। सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा जबकि गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।
Bihar AEDO Vacancy 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन करके 27 अगस्त से बिहार एईडीओ वैकेंसी 2025 के लिए अप्लाई कर सकते हैं:
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एईडीओ भर्ती आवेदन लिंक 2025 पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- आवेदन भरें, शुल्क जमा करें और एईडीओ फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा