Global Delivery Centre: बिहार में 2027 तक स्थापित होगा एआई एवं मशीन लर्निंग आधारित ग्लोबल डिलीवरी सेंटर - सीएम
Press Trust of India | November 25, 2026 | 02:37 PM IST | 2 mins read
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और एआई कंपनी ‘टाइगर एनालिटिक्स इंडिया कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड’ के बीच इस केंद्र की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं मशीन लर्निंग आधारित ‘ग्लोबल डिलीवरी सेंटर’ स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य बिहार को देश के प्रमुख ‘एआई इकोसिस्टम हब’ के रूप में विकसित करना तथा युवाओं के लिए उच्च कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर सृजित करना है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और एआई कंपनी ‘टाइगर एनालिटिक्स इंडिया कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड’ के बीच इस केंद्र की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत 2027 तक ‘ग्लोबल डिलीवरी सेंटर’ स्थापित करने का प्रस्ताव है।
इसके माध्यम से राज्य के करीब 200 युवाओं के लिए उच्च कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से राज्य के छात्र-छात्राओं, युवाओं, तकनीकी पेशेवरों और सरकारी अधिकारियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, फलस्वरूप युवाओं की तकनीकी दक्षता और कौशल का विकास होगा।
उन्होंने कहा कि उन्हें भविष्य की उभरती तकनीकों के अनुरूप रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के बेहतर अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से राज्य में तकनीकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। चौधरी ने कहा कि राज्य में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से सरकार ने बिहार आईटी नीति, 2024 और एआई नीति, 2026 लागू की हैं।
इन नीतियों के तहत कंपनियों को वित्तीय प्रोत्साहन, आधुनिक तकनीकी आधारभूत संरचना और कारोबार स्थापित करने में सुगमता प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी सह नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह तथा टाइगर एनालिटिक्स के उपाध्यक्ष एवं ग्लोबल हेड बद्रीश प्रकाश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र