BHU UG Admission 2024: बीएचयू यूजी राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट आज bhucuet.samarth.edu.in पर होगा जारी
Saurabh Pandey | August 17, 2024 | 10:51 AM IST | 1 min read
बीएचयू यूजी प्रवेश सुरक्षित करने के लिए उम्मीदवार को प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क का भुगतान करने में विफल रहता है, तो उसे आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी।
Check out the top universities accepting applications
Check Nowनई दिल्ली : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) आज यानी 17 अगस्त, 2024 को बीएचयू यूजी 2024 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग राउंड के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे सीट आवंटन परिणाम बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhcuet.samarth.edu.in पर देख सकते हैं। बीएचयू की तरफ से सीट आवंटन परिणाम चेक करने का लिंक आज शाम 5 बजे जारी किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें प्रवेश शुल्क 20 अगस्त, 2024 (शाम 5 बजे) तक ऑनलाइन जमा करना होगा। एक बार मेरिट सूची-कम-आवंटन जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को प्रवेश पोर्टल डैशबोर्ड पर उन्हें सावधानीपूर्वक चेक करना होगा। सीट आवंटन के प्रत्येक दौर के बाद नियमित रूप से सीएपी यूजी 2024 डैशबोर्ड की जांच करना उम्मीदवार की जिम्मेदारी है।
बीएचयू यूजी प्रवेश सुरक्षित करने के लिए उम्मीदवार को प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क का भुगतान करने में विफल रहता है, तो उसे आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी।
प्रैक्टिकल-आधारित पाठ्यक्रमों/स्पोर्ट्स कोटा को छोड़कर, सभी यूजी कार्यक्रमों के लिए बीएचयू सीट आवंटन 2024 पूरी तरह से सीयूईटी यूजी 2024 में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। इसके अलावा आवंटन प्रक्रिया प्रोविजनल है और अयोग्य छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया के किसी भी चरण के दौरान प्रवेश से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
BHU UG 2024: सीट आवंटन डाउनलोड का तरीका
- बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhcuet.samarth.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर बीएचयू यूजी 2024 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- सीट आवंटन परिणाम चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- अब आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’