BHU Recruitment 2024: बीएचयू में ग्रुप ए और बी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | January 22, 2024 | 07:02 PM IST | 2 mins read
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में नॉन-टीचिंग पदों पर चल रही भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 22 जनवरी से बढ़ाकर 5 फरवरी 2024 कर दी गई है।
नई दिल्ली: बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में ग्रुप ए और ग्रुप बी के तहत चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 फरवरी शाम 5 बजे तक कर दी गई है। इससे पहले एप्लिकेशन फॉर्म भरने के लिए 22 जनवरी अंतिम तिथि तय की गई थी।
उम्मीदवार अब बीएचयू भर्ती 2024 के तहत नॉन टीचिंग के पदों के लिए 5 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्ड कॉफी अभ्यर्थी को “रजिस्ट्रार कार्यालय, भर्ती एवं मूल्यांकन सेल, होलकर हाउस, बीएचयू, वाराणसी 221005 (यूपी)” पते पर 10 फरवरी तक जमा करनी होगी
इस भर्ती के तहत कुल 258 रिक्तियों पर भर्ती की जानी है। जिसमें से नर्सिंग ऑफिसर के 221 पद, मेडिकल ऑफिसर के 23 पद, असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 4 पद, एग्जिक्यूटिव इंजीनियर के 3 पद, डिप्टी लाइब्रेरियन व नर्सिंग सुप्रीडेंट के 2-2 पद और सिस्टम इंजीनियर, चीफ नर्सिंग ऑफिसर व जूनियर मेंटेनेंस इंजीनियर/नेटवर्किंग इंजीनियर के 1-1 पदों पर यह भर्तियां की जाएंगी।
बीएचयू भर्ती 2024 के तहत ग्रुप 'ए' के पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर भुगतान करना होगा। वहीं, ग्रुप 'बी' के पदों के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को एप्लिकेशन फीस के रूप में 500 रुपये देना होगा। साथ ही एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों और महिला कैंडिडेट्स से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा
Also read BHU Recruitment 2024: बीएचयू भर्ती 2024 के लिए आवेदन की कल आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई
BHU Recruitment 2024: जानें आवेदन प्रक्रिया
बीएचयू भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं का पालन सकते हैं।
-
बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाएं।
-
होम पेज पर नीचे नोटिस सेक्शन में नॉन टीचिंग कॉलम पर क्लिक करें।
-
अप्लाई लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद एप्लिकेशन फीस करें।
-
आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेज का प्रिंट आउट निकालकर ऊपर बताए गए पते पर भेज दें।
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदावारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीटेक, एमसीए, कंप्यूटर साइंस व बीईआदि में एमएससी की डिग्री होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार जिस फील्ड के तहत आवेदन फॉर्म भर रहा हो, उस क्षेत्र में कार्य का अनुभव भी होना चाहिए।
अगली खबर
]JEE Main 2024: जेईई मेन एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इन बातों का रखें विशेष ध्यान
जेईई मेन एग्जाम 2024 सत्र 1 के लिए परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। पेपर 2 बी आर्क और बी प्लॉनिंग की परीक्षा 24 जनवरी को होगी, जबकि पेपर 1 बीटेक/बीई एग्जाम 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को दो पालियों में आयोजित होगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल