BHEL Artisan Exam Date 2026: बीएचईएल आर्टिसन परीक्षा तिथि घोषित, सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डेट जानें

Saurabh Pandey | November 24, 2026 | 04:48 PM IST | 1 min read

बीएचईएल आर्टिसन भर्ती 2026 के लिए कुल 660 रिक्तियों की घोषणा की गई है। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने बीएचईएल आर्टिसन परीक्षा तारीख की घोषणा कर दी है। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, यह परीक्षा 11 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन, कंप्यूटर-आधारित मोड में होगी।

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे 2 दिसंबर को बीएचईएल आर्टिसन सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार इस स्लिप के जरिए अपने परीक्षा शहर, शिफ्ट, समय और अन्य जानकारी देख सकते हैं।

BHEL Artisan Exam Date 2026: एडमिट कार्ड डेट

परीक्षा प्राधिकरण 9 दिसंबर को लॉगिन विंडो पर बीएचईएल आर्टिसन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ अपना कोई वैलिड फोटो आईडी प्रूफ भी ले जाना होगा।

Also read ECIL Apprentice Recruitment 2026: ईसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

BHEL Artisan Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

बीएचईएल आर्टिसन भर्ती 2026 के लिए कुल 660 रिक्तियों की घोषणा की गई है। ये रिक्तियां फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और फाउंड्रीमेन के लिए भारत में स्थित 9 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में हैं। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]