AIBE 20 Result 2025: एआईबीई 20 रिजल्ट allindiabarexamination.com पर घोषित, जानें पास प्रतिशत, कटऑफ
Santosh Kumar | January 7, 2026 | 04:20 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को एआईबीई 20 एग्जाम रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 20 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। एआईबीई परीक्षा लॉ ग्रेजुएट्स के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) पाने के लिए जरूरी है, जिससे सफल उम्मीदवार कोर्ट में प्रैक्टिस कर सकते हैं। एआईबीई 20 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 20 रिजल्ट चेक करने के लिए पोर्टल पर रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। एआईबीई 20 परीक्षा 30 नवंबर को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के विभिन्न केंद्रों पर हजारों उम्मीदवारों ने भाग लिया।
एआईबीई 20 रिजल्ट, स्कोरकार्ड डायरेक्ट लिंक
AIBE 20 Result 2025: एआईबीई 20 रिजल्ट विवरण
एआईबीई 20 फाइनल आंसर की 2025 पहले ही जारी हो चुकी है। एआईबीई 20 परीक्षा में कुल 2,51,968 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 1,74,386 पास हुए। 100 में से 5 सवाल गलत पाए गए और उन्हें परीक्षा से हटा दिया गया।
3 उम्मीदवारों के लिए ओएमआर शीट उपलब्ध न होने के कारण, उनके पेपर चेक नहीं किए जा सके। एआईबीई 20 क्वालिफाइंग मार्क्स जनरल/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 43 और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 38 तय किए गए हैं।
AIBE 20 Exam Result 2025: एआईबीई 20 रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एआईबीई 20 परीक्षा रिजल्ट 2025 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए एआईबीई 20 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- एआईबीई 20 परीक्षा रिजल्ट 2025 स्किन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंको की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
एआईबीई 20 परीक्षा पास करने के बाद लॉ लाइसेंस आजीवन वैध रहेगा। जिन उम्मीदवारों ने नामांकन प्रमाण पत्र के बजाय अन्य दस्तावेज अपलोड किए हैं, उनके परिणाम रोक दिए गए हैं। उन्हें पोर्टल पर प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच