AIBE 20 Final Answer Key 2025: एआईबीई 20 फाइनल आंसर की पीडीएफ allindiabarexamination.com पर जारी, रिजल्ट जल्द
Santosh Kumar | January 6, 2026 | 09:41 PM IST | 1 min read
बीसीआई ने सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की है। फाइनल की के खिलाफ कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 20 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। एआईबीई 20 फाइनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। उम्मीदवार अब अपने जवाबों का मिलान आंसर की से करके अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। एआईबीई 20 परीक्षा 30 नवंबर को देश भर के कई सेंटर्स पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
एआईबीई 20 आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने की विंडो 10 दिसंबर तक सक्रिय रही। बीसीआई ने सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की है। फाइनल की के खिलाफ कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
AIBE 20 Final Answer Key 2025: एआईबीई 20 मार्किंग स्कीम
एआईबीई 20 फाइनल आंसर की सभी सेटों के लिए जारी की गई है। एआईबीई 20 में 100 एमसीक्यू शामिल थे और यह 3 घंटे की अवधि में आयोजित की गई। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
गलत जवाब के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। एआईबीई रिजल्ट फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों को 40% से अधिक विकलांगता है, उन्हें परीक्षा में हर घंटे 20 मिनट का एक्स्ट्रा समय दिया गया।
AIBE 20 Answer Key PDF 2025: एआईबीई 20 आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एआईबीई 20 आंसर-की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर एआईबीई 20 फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- एआईबीई आंसर-की 2025 पीडीएफ ओपन हो जाएगी।
- डाउनलोड करें, फाइनल की पर आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
एआईबीई 20 पास करने के लिए, जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 45% मार्क्स लाने होंगे, जबकि एससी, एसटी के लिए पासिंग मार्क्स 40% हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’