BCECEB UGEAC 2025: बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई, बीटेक एडमिशन के लिए पंजीकरण 5 मई से होगा शुरू
Saurabh Pandey | May 2, 2025 | 04:15 PM IST | 2 mins read
बीसीईसीईबी यूजीईएसी 2025 के लिए सीट आवंटन ऑनलाइन किया जाएगा। उम्मीदवारों को यूजीईएसी-2025 की मेरिट सूची के प्रकाशन के साथ काउंसलिंग कार्यक्रम के विवरण के बारे में सूचित किया जाएगा।
नई दिल्ली : बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बी.ई./बी.टेक में प्रवेश के लिए अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग (UGEAC) 2025 में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर 4 जून तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
बीसीईसीईबी यूजीईएसी 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 5 जून से 6 जून तक अपने आवेदन पत्रों में सुधार का मौका मिलेगा।
बीसीईसीईबी यूजीईएसी 2025 के लिए सीट आवंटन ऑनलाइन किया जाएगा। उम्मीदवारों को यूजीईएसी-2025 की मेरिट सूची के प्रकाशन के साथ काउंसलिंग कार्यक्रम के विवरण के बारे में सूचित किया जाएगा।
उम्मीदवारों को बीई/बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र / पंजीकरण ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया केवल एक बार आयोजित की जाएगी, जिसके आधार पर काउंसलिंग के सभी राउंड की सीट आवंटन की जाएगी।
बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों, SGIDT, पटना, डॉ. APJ अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, नवोदय कॉम्प्लेक्स, कामेश्वर नगर, दरभंगा (ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के अंतर्गत), बिहार में बीई/बीटेक पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग (UGEAC) 2025 में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए जेईई मेन 2025 के आंकड़ों की जांच के बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
BCECEB UGEAC 2025: आवेदन शुल्क
BCECEB UGEAC 2025 काउंसलिंग शुल्क अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी उम्मीदवारों के लिए 1200 रुपये तथा एससी/एसटी/डीक्यू (पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये है।
BCECEB UGEAC 2025: काउंसलिंग डाक्यूमेंट्स
- जेईई मेन 2025 का एडमिट कार्ड
- जेईई मेन 2025 का स्कोर कार्ड
- मैट्रिक/समकक्ष परीक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र/मार्कशीट/प्रवेश पत्र
- इंटरमीडिएट समकक्ष परीक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र/मार्कशीट/प्रवेश पत्र।
- आवासीय प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश की आवश्यकताओं के अनुसार सभी प्रमाण पत्र/दस्तावेज मूल रूप में।
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरों की छह प्रतियां, जिन्हें जेईई मेन 2025 के एडमिट कार्ड पर चिपकाया गया था।
- यूजीईएसी-2025 के ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र (भाग ए और भाग बी) का डाउनलोड किया हुआ प्रिंट।
- आधार कार्ड।
- कोई अन्य आवश्यक दस्तावेज (यदि कोई हो) जैसे कि डीक्यू (पीडब्ल्यूडी)/एसएमक्यू/ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम