DCECE PE 2025 Counselling: बिहार डीसीईसीई पीई काउंसलिंग शेड्यूल जारी, सीट आवंटन रिजल्ट डेट जानें
Saurabh Pandey | June 23, 2025 | 03:22 PM IST | 2 mins read
बिहार राज्य के सरकारी, निजी क्षेत्रों के पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए डीसीईसीई सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन चॉइस 27 जून से भर सकेंगे। सीट आवंटन और लॉकिंग के लिए ऑनलाइन चॉइस भरने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2025 है।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीईसीई) के आधार पर पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (पीई) के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।
डीसीईसीई पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग रैंक कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। सीट मैट्रिक्स भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
बिहार राज्य के सरकारी, निजी क्षेत्रों के पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए डीसीईसीई सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन चॉइस 27 जून से भर सकेंगे। सीट आवंटन और लॉकिंग के लिए ऑनलाइन चॉइस भरने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2025 है।
DCECE PE 2025 Counselling schedule: राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट डेट
बिहार डीसीईसीई काउंसलिंग के लिए राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम 8 जुलाई 2025 को जारी होगा। राउंड 1 का आवंटन आदेश 8 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक कर सकेंगे। पहेल राउंड के दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की प्रक्रिया 11 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक चलेगी।
BCECEB DCECE PE 2025: राउंड-2 का सीट आवंटन परिणाम
बिहार डीसीईसीई (पीई) काउंसलिंग के राउंड-2 का सीट आवंटन परिणाम 18 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। दूसरे राउंड का आवंटन आदेश 18 जुलाई 2025 से 23 जुलाई 2025 तक डाउनलोड कर सकते हैं। दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश का दूसरा राउंड 21 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक चलेगा।
दोनों राउंड की ऑनलाइन सीट आवंटन / डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन / एडमिशन के बाद अगर सीटें रिक्त रह जाती हैं तो शेष रिक्त सीटों को पर्षद द्वारा आयोजित डिप्लोमा संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE [PE])-2025 के आधार पर मॉप-अप / तीसरे राउंड की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम यथासमय प्रकाशित किया जाएगा।
अगर कोई अभ्यर्थी अपने आवंटित कॉलेज एवं ब्रांच से संतुष्ट नहीं है तो प्रोविजनल अलॉटमेंट आर्डर डाउनलोड करने के क्रम में अगले राउंड के लिए अपग्रेडेशन के लिए अपनी इच्छा व्यक्त करनी होगी। अगर कोई अभ्यर्थी अगले राउंड की काउंसलिंग के लिए अपग्रेडेशन के लिए अपनी इच्छा व्यक्त नहीं करते हैं तो उन्हें अगले राउंड की काउंसलिंग के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया वन टाइम होगी। इसलिए अगर कोई अभ्यर्थी पहले राउंड में चॉइस फिलिंग नहीं करते हैं तो वैसे सभी अभ्यर्थियों को अगले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए दोबारा चॉइस फिलिंग का मौका नहीं दिया जाएगा। अंतिम रूप से भरी गई चॉइसेस की सूची सीट आवंटन से पहले अभ्यर्थी के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी।
अगली खबर
]IGNOU FYUP 2025: इग्नू ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के तहत गृह विज्ञान में शुरू किया बीए कोर्स
कार्यक्रम में सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोग का समावेश है, जो समकालीन सामाजिक आवश्यकताओं और रोजगार क्षमता को ध्यान में रखते हुए कौशल-आधारित शिक्षा प्रदान करता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा