Bihar DCECE 2026: बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | May 14, 2026 | 02:48 PM IST | 2 mins read
बिहार डीसीईसीई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए बिहार डीसीईसीई (पीई/ पीएम/ पीएमएम) 2026 परीक्षा 23 और 24 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी।
बिहार डीसीईसीई 2026 हाल टिकट डाउनलोड लिंक बीसीईसीईबी की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर सक्रिय है। बिहार डीसीईसीई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
बीसीईसीईबी डीसीईसीई 2026 हाल टिकट में परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा समय और परीक्षा दिवस दिशा-निर्देश जैसे महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड/ वोटरआईडी आदि लाना होगा। परीक्षार्थियों को इन दस्तावेज के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
Also read BCECEB UGEAC-2026: बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई, बीटेक एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी
आधिकारिक में कहा गया कि, “DCECE (PE/PM/PMM)-2026 परीक्षा 23 मई एवं 24 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर 14 मई, 2026 को अपलोड कर दिया गया है।”
यह प्रवेश परीक्षा बिहार में विभिन्न डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों जैसे पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (पीई), पैरामेडिकल इंटरमीडिएट लेवल (पीएम) और पैरामेडिकल मैट्रिक लेवल (पीएमएम) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
बिहार डीसीईसीई 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, एग्जाम ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी। प्रश्नपत्र में 450 अंकों के लिए कुल 90 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक मिलेंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
BCECEB DCECE 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार डीसीईसीई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘डीसीईसीई 2026 एडमिट कार्ड’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
- बिहार डीसीईसीई हाल टिकट जांचें व प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा