BCECE LE 2025: बीसीईसीई एलई 2025 एग्जाम डेट घोषित; रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें लास्ट डेट, आवेदन प्रक्रिया
Santosh Kumar | April 16, 2025 | 08:44 AM IST | 2 mins read
बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर अधिसूचना जारी की है। बीसीईसीई एलई आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई है।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीई) ने बीसीईसीई लेट्रल एंट्री (एलई) 2025 परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। बीसीईसीई एलई इस साल 8 जून को आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर अधिसूचना जारी की है। जारी नोटिस के अनुसार, बीसीईसीई एलई 2025 ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 16 अप्रैल 2025 से शुरू होगी।
बीसीईसीई एलई परीक्षा उन छात्रों के लिए है जिन्होंने पॉलिटेक्निक, पैरामेडिकल या फार्मेसी में डिप्लोमा किया है और अब इंजीनियरिंग, पैरामेडिकल या फार्मेसी में स्नातक डिग्री के दूसरे वर्ष (द्वितीय वर्ष) में प्रवेश लेना चाहते हैं।
बीसीईसीई एलई 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई है। जिन छात्रों ने इंजीनियरिंग, पैरामेडिकल या फार्मेसी में डिप्लोमा किया है, वे बीसीईसीई एलई 2025 के माध्यम से स्नातक डिग्री कोर्स के दूसरे वर्ष में सीधे प्रवेश ले सकते हैं।
BCECE LE 2025: बीसीईसीई एलई 2025 पात्रता मानदंड
सामान्य वर्ग के लिए 45% अंक और बीसी/ईबीसी/एससी/एसटी वर्ग के लिए 40% अंक अनिवार्य हैं। 2025 में डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें काउंसलिंग के समय पास होने का प्रमाण देना होगा।
इंजीनियरिंग कोर्स के लिए इस परीक्षा में बैठने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। लेकिन अगर कोई छात्र पैरा मेडिकल डिग्री या फार्मेसी कोर्स के दूसरे वर्ष में प्रवेश लेना चाहता है, तो उसकी आयु 31 दिसंबर 2025 तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
Also read DCECE 2025: बीसीईसीईबी डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा पंजीकरण bceceboard.bihar.gov.in पर शुरू
BCECE LE 2025 Registration: बीसीईसीई एलई 2025 डेट्स
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बीसीईसीई एलई 2025 परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं-
| इवेंट | डेट |
|---|---|
|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होने की तिथि |
16 अप्रैल 2025 |
|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि |
11 मई 2025 |
|
भुगतान की अंतिम तिथि |
12 मई 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
|
आवेदन फॉर्म में सुधार (एडिटिंग) की तिथि |
13 मई 2025 से 14 मई 2025 तक |
|
एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी होने की तिथि |
1 जून 2025 |
|
परीक्षा की संभावित तिथि |
8 जून 2025 |
अगली खबर
]BCECE 2025 Registration: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें प्रक्रिया
परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जाम 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी