BCECE Counselling 2024: बीसीईसीई राउंड 2 काउंसलिंग 24 सितंबर से bceceboard.bihar.gov.in पर होगी शुरू
Saurabh Pandey | September 19, 2024 | 10:49 AM IST | 1 min read
बीसीईसीई 2024 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए उम्मीदवारों को मेरिट सूची और सीट की उपलब्धता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दिन सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित काउंसलिंग केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) की तरफ से 24 सितंबर को बीसीईसीई 2024 काउंसलिंग राउंड 2 शुरू किया जाएगा। काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार अपना सीट आवंटन परिणाम बीसीईसीई की आधिकारिक वेबसाइट, bceceboard.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।
बीसीईसीईबी के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सीट आवंटन आदेश डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर तक है। जो अभ्यर्थी बीसीईसीई 2024 सीट आवंटन राउंड 1 के बाद अपनी सीटों की पुष्टि नहीं कर पाए थे, वे भी राउंड 2 में भाग ले सकते हैं। बीसीईसीई 2024 राउंड 2 काउंसलिंग पात्रता के लिए उम्मीदवारों को अपने आवंटित केंद्र पर रिपोर्ट करके अपना दस्तावेज सत्यापन पूरा करना होगा।
BCECE 2024 Counselling Round 2: संशोधित शेड्यूल
|
कार्यक्रम |
पूर्व निर्धारित तिथि |
संशोधित तिथि |
|---|---|---|
|
अंतरिं सीट आवंटन परिणाम की घोषणा |
19 सितंबर 2024 |
24 सितंबर 2024 |
|
आवंटन आदेश डाउनलोड |
19 सितंबर से 22 सिंतबर 2024 |
24 से 27 सितंबर 2024 |
|
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश |
20 से 22 सितंबर 2024 |
25 से 28 सितंबर 2024 |
BCECE 2024 Counselling Round 2:
- काउंसलिंग दस्तावेज
- बीसीईसीई एलई 2024 रैंक कार्ड
- बीसीईसीई एलई 2024 एडमिट कार्ड
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- बिहार में निवास का प्रमाण
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड की कॉपी
- बीसीईसीई एलई 2024 आवेदन पत्र
- छह पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र
बीसीईसीई 2024 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए उम्मीदवारों को मेरिट सूची और सीट की उपलब्धता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दिन सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित काउंसलिंग केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। आवंटित केंद्र पर उपस्थित नहीं होने वालों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार