Trusted Source Image

BITSAT 2025 Session 2 Exam: बिटसैट सत्र 2 परीक्षा आज से शुरू; एग्जाम टाइम, गाइडलाइंस, पैटर्न जानें

Abhay Pratap Singh | June 22, 2025 | 10:26 AM IST | 2 mins read

बिटसैट सेशन 2 एग्जाम में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को बिटसैट 2025 एडमिट कार्ड के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।

Back

BITSAT 2026 College Predictor

Know your admission chances at BITS Pilani, Goa & Hyderabad campuses. Enter your BITSAT score and get a personalized college prediction report instantly.

Try Now
बिटसैट सेशन 2 एग्जाम 22 जून से 26 जून तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिटसैट सेशन 2 एग्जाम 22 जून से 26 जून तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) पिलानी द्वारा आज यानी 22 जून से सत्र 2 के लिए बिटसैट 2025 परीक्षा शुरू की जा रही है। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट 2025 (BITSAT 2025) का आयोजन 26 जून तक कई पालियों में किया जाएगा। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि तीन घंटे होगी।

बिटसैट सेशन 2 एग्जाम में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को बिटसैट 2025 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। BITSAT 2025 सत्र 2 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाकर अपना बिटसैट हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

सत्र 2 के लिए बिटसैट 2025 परीक्षा प्रत्येक परीक्षा दिवस में दो पालियों में कराई जाएगी। शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। उम्मीदवारों को बिटसैट एग्जाम सेंटर पर दो पासपोर्ट साइज की फोटो भी ले जाना होगा।

Also readMHT CET 3-Year LLB Result 2025: एमएचटी सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी रिजल्ट cetcell.mahacet.org पर जारी

एग्जाम गाइडलाइंस के अनुसार, उम्मीदवारों परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह के आभूषण जैसे भारी झुमके, चूड़ियाँ या अंगूठी पहनकर न आने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर साधारण चप्पल पहन कर आना चाहिए और जूते या बूट पहनने से बचना चाहिए।

परीक्षा पैटर्न के अनुसार, बिटसैप पेपर में भौतिकी, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी दक्षता एंड लॉजिकल रीजनिंग और मैथ एंड बायोलॉजी से प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में कुल 390 अंकों के लिए 130 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

बिटसैट 2025 प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को बिटसैट काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। बिटसैट काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को बिट्स पिलानी, बिट्स गोवा और बिट्स हैदराबाद परिसरों में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा प्राधिकरण BITSAT काउंसलिंग 2025 शेड्यूल की घोषणा ऑनलाइन करेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications