Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें अप्लाई
Abhay Pratap Singh | September 15, 2026 | 04:44 PM IST | 2 mins read
बीओबी एलबीओ 2026 चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा, समूह चर्चा या व्यक्तिगत साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है।
नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण विंडो जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर अंतिम तिथि 17 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू है।
जनरल/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी को 850 रुपये (साथ में लागू GST और ट्रांजेक्शन चार्ज) और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ईएसएम (पूर्व-सैनिक)/ महिला उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये का भुगतान करना होगा। विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/16 के तहत कुल 2,482 स्थानीय बैंक अधिकारी के पदों को भरा जाएगा।
BOB Local Bank Officer Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। कम से कम 1 साल का कार्य अनुभव हो। उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
- आयु सीमा - आवेदक की आयु 1 अगस्त 2026 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा छूट का भी प्रावधान है।
बीओबी एलबीओ 2026 चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा, समूह चर्चा या व्यक्तिगत साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को एक सेवा बांड पर हस्ताक्षर करना होगा। इस बांड के तहत, उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा में कम से कम तीन वर्ष की सक्रिय सेवा पूरी करनी होगी।
नोटिस में कहा गया कि, यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित तीन वर्ष की अवधि पूरी करने से पहले बैंक छोड़ देता है, तो उसे तीन महीने के सकल वेतन के बराबर जुर्माना देना होगा, जो अधिकतम 2 लाख रुपये तक हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए बीओबी एलबीओ 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ जांच सकते हैं।
BOB Local Bank Officer Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीओबी एलबीओ एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
- बीओबी करियर्स पोर्टल https://bankofbaroda.bank.in/career पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘Current Opportunities’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, ‘BOB/HRM/REC/ADVT/2026/16’ - अप्लाई करें पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल