BOB LBO Exam Date 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ परीक्षा 3 अक्टूबर को होगी, एडमिट कार्ड जल्द आएगा
Abhay Pratap Singh | September 24, 2026 | 03:20 PM IST | 1 min read
बीओबी एलबीओ 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/16 के तहत स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। बीओबी एलबीओ 2026 ऑनलाइन एग्जाम 3 अक्टूबर (शनिवार) को आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है।
सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट के लिए कॉल लेटर और अन्य दस्तावेज डाउनलोड करने की सूचना उनके रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी। बीओबी एलबीओ एडमिट कार्ड 2026 लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
नोटिस के अनुसार, “एससी/ एसटी/ पूर्व-सैनिक/ अल्पसंख्यक समुदाय और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) ऑनलाइन/ वर्चुअल मोड में आयोजित की जाएगी। इसका शेड्यूल और अन्य जरूरी जानकारी संबंधित उम्मीदवारों की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।”
बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ सिलेक्शन प्रोसेस में ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उपयुक्त समझा जाने वाला कोई अन्य टेस्ट शामिल किया जाएगा। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज हैं। इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बीओबी एलबीओ 2026 भर्ती के माध्यम से कुल लोकल बैंक ऑफिसर 2482 लोकल बैंक ऑफिसर के पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को समय-समय पर बैंक ऑफ बड़ौदा करियर्स पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है। ऑनलाइन परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे।
BOB LBO Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीओबी एलबीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले बीओबी करियर्स पोर्टल पर विजिट करें।
- एलबीओ परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- बीओबी एलबीओ हॉल टिकट 2026 जांचें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल