Trusted Source Image

NEET PG Result 2026: नीट पीजी रिजल्ट natboard.edu.in पर जारी, कटऑफ अंक जांचें; अक्टूबर में आएगी फाइनल आंसर की

Abhay Pratap Singh | September 24, 2026 | 02:53 PM IST | 1 min read

नीट पीजी रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त को और रीएग्जाम 5 सितंबर को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त को और रीएग्जाम 5 सितंबर को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (NEET PG) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार 24 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट पीजी 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

नीट पीजी रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें आवेदन संख्या, रोल नंबर, प्राप्त अंक और रैंक सहित महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। नीट पीजी 2026 रैंक उम्मीवारों द्वारा परीक्षा में प्राप्त वास्तविक अंकों और नीट पीजी सूचना बुलेटिन में बताए गए टाई-ब्रेकिंग नियम के आधार पर तय की गई है।

NEET PG 2026 Cutoff: कटऑफ स्कोर

नीचे सारणी में कैटेगरी-वाइज नीट पीजी 2026 कटऑफ स्कोर की जांच कर सकते हैं:

कैटेगरीन्यूनतम अर्हता/ पात्रता मानदंड
कटऑफ स्कोर (720 में से)
जनरल/ ईडब्ल्यूएस50वां पर्सेंटाइल262
जनरल पीडब्ल्यूबीडी45वां पर्सेंटाइल244
एससी/ एसटी/ ओबीसी (पीडब्ल्यूबीडी सहित)40वां पर्सेंटाइल226

Also readNEET MDS Counselling 2026: नीट एमडीएस काउंसलिंग राउंड 2 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी

एनबीईएमएस ने बताया कि नीट पीजी 2026 स्कोरकार्ड और नीट पीजी 2026 उत्तर कुंजी 1 अक्टूबर को या उसके बाद उपलब्ध करा दी जाएगी, जिसे आवेदक अपने लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। नीट पीजी स्कोरकार्ड 2026 जारी होने की तिथि से 6 महीने की अवधि तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “नीट पीजी के दोनों प्रश्न पत्रों में पूछे गए प्रत्येक प्रश्न की नीट पीजी 2026 के आयोजिन के बाद संबंधित विशेषज्ञता क्षेत्र के संकाय सदस्यों द्वारा समीक्षा की गई। कोई भी प्रश्न तकनीकी रूप से गलत नहीं पाया गया है।” नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त को और रीएग्जाम 5 सितंबर को आयोजित की गई थी।

NEET PG 2026 Result Out: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन नीट पीजी 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एनबीईएमएस की वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, नीट पीजी 2026 रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ ओपन होगी, जिसमें दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications