Trusted Source Image

NEET MDS Counselling 2026: नीट एमडीएस काउंसलिंग राउंड 2 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी

Santosh Kumar | September 23, 2026 | 10:22 AM IST | 1 min read

कुल 1,818 कैंडिडेट्स को प्रोविजनल तौर पर सीटें अलॉट की गई हैं। रिजल्ट में रैंक, कोर्स, कोटा, इंस्टीट्यूट और दूसरी जरूरी जानकारी जैसी डिटेल्स शामिल हैं।

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
कैंडिडेट्स अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)
कैंडिडेट्स अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट एमडीएस काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। नीट एमडीएस काउंसलिंग राउंड 2 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।

प्रोविजनल रिजल्ट 22 सितंबर को जारी किया गया, जिसमें कुल 1,818 कैंडिडेट्स को प्रोविजनल तौर पर सीटें अलॉट की गई हैं। रिजल्ट में रैंक, कोर्स, कोटा, इंस्टीट्यूट और दूसरी जरूरी जानकारी जैसी डिटेल्स शामिल हैं।

NEET MDS Counselling 2026: आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया

यह रिजल्ट केवल जानकारी के लिए है और इसे फाइनल नहीं माना जाएगा। कैंडिडेट्स को प्रोविजनल रिजल्ट में किसी भी तरह की गड़बड़ी की जानकारी 22 सितंबर को शाम 4 बजे तक के जरिए एमसीसी को देनी थी।

कैंडिडेट प्रोविजनल अलॉटमेंट के आधार पर सीट का दावा नहीं कर सकता है। राउंड 2 में ऑल इंडिया कोटा की 50% सीटें, साथ ही डीम्ड यूनिवर्सिटीज, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज की 100% सीटें शामिल हैं।

Also readAnti-Paper Leak Bill: लोकसभा में भारी हंगामे के बीच एंटी-पेपर लीक बिल पास, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

NEET MDS Counselling 2026: रिपोर्टिंग प्रक्रिया कल से होगी शुरू

इससे पहले, सीट मैट्रिक्स में नई सीटों, खाली सीटों (क्लियर वैकेंसी) और वर्चुअल वैकेंसी की एक लिस्ट भी जारी की गई थी। फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जल्द ही mcc.nic.in पर जारी होने की उम्मीद है।

फाइनल रिजल्ट के बाद, जिन कैंडिडेट्स को सीटें अलॉट की गई हैं, उन्हें 24 से 30 सितंबर के बीच संबंधित कॉलेजों या इंस्टीट्यूट्स में रिपोर्ट करना होगा और जॉइन करना होगा। रिपोर्टिंग के समय सभी मूल डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाना जरूरी है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications