Trusted Source Image

RRB NTPC UG Answer Key 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 आंसर की आज होगी जारी, 30 सितंबर तक चैलेंज का मौका

Santosh Kumar | September 24, 2026 | 01:39 PM IST | 1 min read

इस आंसर की का इस्तेमाल करके, उम्मीदवार परीक्षा के उत्तरों को ऑफिशियल उत्तर से मिलाकर अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 परीक्षा 17 सितंबर को देशभर में आयोजित की गई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 परीक्षा 17 सितंबर को देशभर में आयोजित की गई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने आज नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज़ (एनटीपीसी) अंडरग्रेजुएट-लेवल भर्ती (सीईएन 07/2025) के तहत आयोजित सीबीटी-2 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी करने की घोषणा की है। यह परीक्षा 17 सितंबर को देशभर में आयोजित की गई। आरआरबी एनटीपीसी यूजी आंसर-की लिंक आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर रात 11:55 बजे एक्टिव हो जाएगा।

इस आंसर की का इस्तेमाल करके, उम्मीदवार परीक्षा के उत्तरों को ऑफिशियल उत्तर से मिलाकर अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। क्वेश्चन पेपर, रिकॉर्ड किए गए जवाब और सही आंसर की देखने की सुविधा भी दी गई है।

RRB NTPC UG Answer Key 2026: 30 सितंबर तक कर सकेंगे चैलेंज

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। आंसर की जारी होने के साथ ही आपत्तियां दर्ज करने के लिए एक विंडो भी खुल जाएगी।

उम्मीदवार 24 सितंबर को रात 11:55 बजे से 30 सितंबर को रात 11:55 बजे तक किसी भी गलत सवाल, विकल्प या आंसर की के बारे में आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। समय सीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Also readRRB NTPC UG Recruitment 2026 Notification: आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 15 अक्टूबर से आवेदन

RRB NTPC CBT-2 Answer Key 2026: आंसर-की ऑब्जेक्शन फीस

आरआरबी एनटीपीसी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति सवाल ₹50 का शुल्क देना होगा, जिसमें लागू बैंक सर्विस चार्ज शामिल नहीं हैं। अगर आपत्ति सही पाई जाती है, तो बैंक चार्ज काटकर शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

आरआरबी ने साफ किया है कि आपत्तियों के बारे में लिया गया फैसला अंतिम और सभी पर लागू होगा। सीबीटी-2 में 120 सवाल थे; सही जवाब के लिए एक अंक दिया जाता है, जबकि गलत जवाब के लिए एक-तिहाई अंक काट लिया जाता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications