Azim Premji Scholarship 2025: अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 30 सितंबर; पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | September 18, 2025 | 02:22 PM IST | 2 mins read
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पहल का उद्देश्न 18 राज्यों के सरकारी स्कूलों की 2.5 लाख छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना है।
नई दिल्ली: अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन (Azim Premji Foundation) की ओर से अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति 2025 (Azim Premji Scholarship 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 30 सितंबर तक खुली है। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org के माध्यम से अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पहल का उद्देश्न 18 राज्यों के सरकारी स्कूलों की 2.5 लाख छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना है। चयनित छात्राओं को प्रति वर्ष 30,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति स्नातक डिग्री या डिप्लोमा कार्यक्रम की पूरी अवधि के लिए प्रदान की जाती है।
Azim Premji Scholarship 2025: पात्रता मानदंड
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले छात्राओं को पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए:
- आवेदक किसी भी पात्र राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल या कॉलेज से नियमित विद्यार्थी के रूप में कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों उत्तीर्ण हो।
- भारत में कहीं भी किसी सरकारी या (विश्वसनीय और प्रामाणिक) निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय में मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम (2 से 5 वर्ष की अवधि) के नियमित छात्र के रूप में प्रथम वर्ष (शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए) में प्रवेश लिया हो।
कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों की पढ़ाई अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश या उत्तराखंड राज्यों में से किसी एक में पूरी की गई हो। अधिक जानकारी के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “छात्रवृत्ति समूह 2024 के लिए छात्रवृत्ति नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।” छात्रवृत्ति समूह 2025 के लिए आवेदन का पहला चरण सितंबर 2025 में खोला गया, जबकि दूसरा चरण जनवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा।
Azim Premji Foundation Scholarship 2025: छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया
छात्रवृत्ति के आवेदन और वितरण की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी, जो निम्नलिखित हैं:
- आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा।
- पात्रता मानदंडों के आधार पर आवेदनों की समीक्षा की जाएगी।
- सत्यापन के बाद, छात्रवृत्ति राशि 15,000 रुपए की दो किश्तों में वितरित की जाएगी।
- अगले वर्षों में छात्रवृत्ति प्राप्त करना जारी रखने के लिए, छात्रों को नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें