AYUSH NEET UG Counselling 2025: आयुष नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज aaccc.gov.in पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | September 25, 2025 | 10:56 AM IST | 1 min read
आयुष नीट काउंसलिंग 2025 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) की ओर से 25 सितंबर को आयुष नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट एएसीसीसी की वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर आयुष नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आयुष नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट लेटर 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एएसीसीसी नीट यूजी 2025 राउंड 2 काउंसलिंग में सीट आवंटित उम्मीदवारों को अलॉटमेंट कॉलेजों में 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रिपोर्टिंग करनी होगी।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, “एएसीसीसी/ एनसीआईएसएम/ एनसीएच द्वारा आवंटित संस्थानों में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 4 और 5 अक्टूबर, 2025 को किया जाएगा।” आयुष नीट यूजी काउंसलिंग आयुर्वेद (BAMS), योग (BNYS), यूनानी (BUMS), सिद्ध (BSMS) और होम्योपैथी (BHMS) में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Ayush NEET UG Counselling 2025 Round 2 Result: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आयुष नीट काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
- फिर, आयुष नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और सीट आवंटिन परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की आवश्यकता के लिए कैंडिडेट प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Ayush NEET UG Counselling Result 2025: आवश्यक दस्तावेज
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 में आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- आयुष नीट यूजी प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
- नीट यूजी 2025 प्रवेश पत्र
- नीट यूजी 2025 स्कोर कार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज की 8 फोटो
- पहचान प्रमाण पत्र (आधार/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटर आईडी/ पासपोर्ट आदि)।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल