Abhay Pratap Singh | September 25, 2025 | 10:10 AM IST | 2 mins read
आइमा मैट सीबीटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Prepare smarter for ATMA with this FREE preparation eBook! Get expert tips, section-wise strategies, time management techniques, and proven guidance to boost your exam performance.
Download EBook
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) की ओर से 25 सितंबर को मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (MAT 2025) का एडमिट कार्ड कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के लिए जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार mat.aima.in पर जाकर आइमा मैट सीबीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: ATMA Exam Complete Guide | Preparation Tips & Study Material
Online MBA: Complete Guide | Top Ranked College | Best Courses by Top Universities
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
एआईएमए एमएटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को मैट 2025 सीबीटी एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ वोटर आईडी आदि लाना होगा।
मैट 2025 परीक्षा सीबीटी मोड के लिए 28 सितंबर को 46 शहरों में आयोजित की जाएगी। सीबीटी टेस्ट शहरों के विवरण के लिए कैंडिडेट एमएटी की वेबसाइट https://mat.aima.in/ पर विजिट कर सकते हैं। मैट सितंबर 2025 स्कोरकार्ड अक्टूबर 2025 के दूसरे सप्ताह तक जारी किए जाने की उम्मीद है।
आइमा मैट सीबीटी एडमिट कार्ड 2025 में अभ्यर्थी का नाम, फॉर्म संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा स्थल का पता जैसे महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं। मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। मैट परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी।
सुरक्षा एवं सत्यापन प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 से 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने सलाह दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एआईएमए की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके मैट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: