AYUSH NEET UG Counselling 2025: आयुष नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग 26 सितंबर से
Abhay Pratap Singh | September 25, 2025 | 12:59 PM IST | 2 mins read
एएसीसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 में आवंटित कॉलेज में प्रवेश के समय उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी दो सत्यापित प्रतियां भी साथ लानी होंगी।
नई दिल्ली: केंद्रीय आयुष प्रवेश परामर्श समिति (AACCC) ने 25 सितंबर को आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी में स्नातक चिकित्सा में प्रवेश के लिए आयुष नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in के माध्यम से अपनी आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं।
एएसीसीसी नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 26 सितंबर से 3 अक्टूबर, 2025 के बीच अपने संबंधित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। प्रवेश के समय उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी दो सत्यापित प्रतियां भी साथ लानी होंगी। शामिल उम्मीदवारों का डेटा सत्यापन 4 से 5 अक्टूबर, 2025 तक किया जाएगा।
आयुष नीट यूजी सीट अलॉटमेंट लेटर 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एएसीसीसी राउंड 2 प्रोविजनल रिजल्ट में किसी भी विसंगति की सूचना 25.09.2024 को दोपहर 2:00 बजे तक ईमेल counselingayush@gov.in के माध्यम से तुरंत एएसीसीसी, एनसीआईएसएम को दी जा सकती है।
Also read UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट upneet.gov.in पर जारी
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “एएसीसीसी यूजी काउंसलिंग के राउंड 2 का प्रोविजनल परिणाम एएसीसीसी-यूजी पोर्टल aaccc.gov.in/ug-counselling पर उपलब्ध है। जिन अभ्यर्थियों को कोई सीट आवंटित नहीं की गई है, उनकी रैंक AACCC-UG पोर्टल पर अपलोड किए गए प्रोविजनल रिजल्ट में नहीं दिखाई गई है।”
समिति ने कहा, “सूचित किया जाता है कि प्रोविजनल रिजल्ट केवल सांकेतिक प्रकृति का है और इसमें परिवर्तन हो सकता है। अभ्यर्थी प्रोविजनल परिणाम में आवंटित सीट पर किसी भी प्रकार का अधिकार नहीं जता सकते हैं और प्रोविजनल परिणाम को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है।”
AYUSH UG Round 2 Seat Allotment Result 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आयुष नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर विजिट करें।
- फिर, “आयुष नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम ” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आयुष यूजी सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम