Saurabh Pandey | September 24, 2025 | 05:43 PM IST | 2 mins read
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, शुल्क भुगतान, दस्तावेज सत्यापन और विकल्प भरना शामिल है। इसमें कई राउंड होते हैं- राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप और स्ट्रे वैकेंसी राउंड।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमई) ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सीट आवंटन राउंड के लिए आवेदन किया है, वे वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवंटन पीडीएफ देख सकते हैं।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - upneet.gov.in पर उपलब्ध होगा। आवंटन परिणाम देखने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
डीएमई की तरफ से जारी काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार आवंटन पत्र 25 से 27 सितंबर, 29 से 30 सितंबर और 3 अक्टूबर, 2025 तक डाउनलोड कर आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकते हैं।
राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल | काउंसलिंग तिथि |
---|---|
ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज अपलोड करने की तिथि | 10 सितंबर से 18 सितंबर 2025 (सुबह 11 बजे तक) |
पंजीकरण एवं सुरक्षा धनराशि जमा करने की तिथि | 10 सितंबर से 18 सितंबर 2025 (दोपहर 2 बजे तक) |
मेरिट सूची घोषणा की तिथि | 19 सितंबर 2025 |
ऑनलाइन विकल्प भरने की तिथि | 19 सितंबर (शाम 5 बजे) से 23 सितंबर 2025 (सुबह 11 बजे तक) |
आवंटन परिणाम घोषणा की तिथि | 24 सितंबर 2025 |
आवंटन पत्र डाउनलोड करने एवं प्रवेश की तिथि | 25 सितंबर से 27 सितंबर 2025 29 सितंबर से 30 सितंबर तथा 3 अक्टूबर 2025 |