ATMA Admit Card 2024: एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन जून सत्र एडमिट कार्ड आज होगा जारी, परीक्षा 23 जून को
Abhay Pratap Singh | June 19, 2024 | 09:27 AM IST | 2 mins read
एटीएमए एंट्रेंस एग्जाम एमबीए, पीजीडीएम, एमएमएस, एमसीए और पीजीडीबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Prepare smarter for ATMA with this FREE preparation eBook! Get expert tips, section-wise strategies, time management techniques, and proven guidance to boost your exam performance.
Download EBookनई दिल्ली: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) आज यानी 19 जून शाम 5 बजे एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 (ATMA 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार AIMS की वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर ATMA 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: ATMA Exam Complete Guide | Preparation Tips & Study Material
Online MBA: Complete Guide | Top Ranked College | Best Courses by Top Universities
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
एटीएमए जून सत्र हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। एटीएमए परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट को लॉगिन विंडो में पीआईडी या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा। एटीएमए जून एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता सहित अन्य विवरण प्रदर्शित होगा।
ATMA 2024 का आयोजन 23 जून को किया जाएगा। एटीएमए परीक्षा एक पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
एटीएमए पेपर 2024 में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर चौथाई (0.25) अंक काटा जाएगा।
ATMA Exam 2024: पाठ्यक्रम
एटीएमए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। एटीएमए एंट्रेंस एग्जाम मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम), मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एमएमएस), मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एनालिटिक्स (पीजीडीबीए) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
ATMA Exam Pattern 2024: परीक्षा पैटर्न
एटीएमए 2024 के प्रश्न पत्र में कुल 6 सेक्शन होंगे। परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए निर्धारित की जाएगी। नीचे दी गई सारणी में परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं:
| सेक्शन | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
|
विश्लेषणात्मक तर्क कौशल - 1 |
30 |
|
विश्लेषणात्मक तर्क कौशल - 2 |
30 |
|
मौखिक कौशल - 1 |
30 |
|
मौखिक कौशल - 2 |
30 |
|
मात्रात्मक कौशल - 1 |
30 |
|
मात्रात्मक कौशल - 2 |
30 |
|
कुल |
180 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार