Army Recruitment Rally 2025: झारखंड में 22 अगस्त से शुरू होने वाली सेना भर्ती रैली का जिलावार शेड्यूल जारी
Santosh Kumar | August 12, 2025 | 11:45 AM IST | 2 mins read
सेना भर्ती रैली अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर) और अग्निवीर ट्रेड्समैन जैसे पदों के लिए आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: झारखंड के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका खुल गया है, क्योंकि सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) रांची ने सत्र 2025-26 के लिए जिलेवार भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सेना भर्ती रैली 22 अगस्त से रांची के खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती रैली 2025-26 झारखंड के सभी जिलों के युवाओं के लिए है।
सेना भर्ती रैली 2025 अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर) और अग्निवीर ट्रेड्समैन जैसे पदों के लिए आयोजित की जाएगी। रैली का कार्यक्रम जिलों के आधार पर विभाजित किया गया है।
Army Recruitment Rally 2025: प्रवेश पत्र 1 अगस्त को ही जारी
सभी उम्मीदवारों को जारी अधिसूचना के अनुसार सभी दस्तावेज साथ लाने होंगे। रैली के लिए नए प्रवेश पत्र 1 अगस्त 2025 को उम्मीदवारों की प्रोफ़ाइल पर अपलोड कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र पर रैली में रिपोर्टिंग की तिथि और समय अंकित है।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में उल्लिखित तिथि और समय पर रैली में पहुंचना होगा। जारी किए गए रंगीन एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
Army Recruitment Rally 2025: जिलावार शेड्यूल
उम्मीदवार झारखंड सेना भर्ती रैली का जिलावार शेड्यूल नीचे तालिका में देख सकते हैं-
| तिथि |
जिले |
श्रेणी / ट्रेड |
|---|---|---|
|
22 अगस्त 2025 |
झारखंड के सभी 24 जिले |
अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल |
|
23 अगस्त 2025 |
रांची |
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) |
|
24 अगस्त 2025 |
पलामू, कोडरमा, गोड्डा |
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) |
|
25 अगस्त 2025 |
गुमला, चतरा, जामताड़ा, पाकुड़ |
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) |
|
26 अगस्त 2025 |
हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, दुमका |
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) |
|
27 अगस्त 2025 |
गिरिडीह, लोहरदगा, सिमडेगा |
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) |
|
28 अगस्त 2025 |
धनबाद, बोकारो, गढ़वा |
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) |
|
29 अगस्त 2025 |
खूंटी, लातेहार, सरायकेला, खरसावां, देवघर, रामगढ़, साहेबगंज |
अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) |
|
30 अगस्त 2025 |
बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला |
अग्निवीर (टेक्निकल) |
|
31 अगस्त 2025 |
हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, रांची, साहेबगंज, सरायकेला, खरसावां, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम |
अग्निवीर (टेक्निकल) |
|
1 सितंबर 2025 |
झारखंड के सभी 24 जिले |
अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार