AMUEEE 2024 Admit Card: एएमयू इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड amucontrollerexams.com पर जारी
Saurabh Pandey | June 3, 2024 | 03:49 PM IST | 1 min read
एएमयू इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करते समय उम्मीदवारों को अपने मूल आईडी प्रूफ के साथ अपना AMUEEE 2024 Admit Card दिखाना होगा।
नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (एएमयूईईई) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने एएमयू इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट, amucontrollerexams पर जाकर अपना AMUEEE 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एएमयू इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करते समय उम्मीदवारों को अपने मूल आईडी प्रूफ के साथ अपना AMUEEE 2024 Admit Card दिखाना होगा। यदि उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ लेकर नहीं जाते हैं तो उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
AMUEEE 2024: एडमिट कार्ड डिटेल
AMUEEE 2024 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा श्रेणी, लिंग, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, समय, रिपोर्टिंग समय, केंद्र और परीक्षा के दिन के दिशानिर्देशों की जानकारी दी रहती है। एएमयू बीटेक, बीआर्क और बीई सहित इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एएमयूईईई का आयोजन किया जाता है।
AMUEEE 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर जाएं।
- होमपेज पर AMUEEE 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
- आपका AMUEEE 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- AMUEEE 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
AMUEEE 2024: परीक्षा पैटर्न
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। AMUEEE 2024 परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू है। AMUEEE 2024 परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल होंगे। इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे जो तीन खंडों, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में विभाजित होंगे। एएमयूईईई परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें