AMU Protest: एएमयू में फीस वृद्धि को लेकर ऑल इंडिया जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन का शिक्षा मंत्री को पत्र
Press Trust of India | August 12, 2025 | 04:26 PM IST | 2 mins read
एएमयू प्रॉक्टर ने पुष्टि की है कि विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में 500 रुपये से लेकर 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
अलीगढ़: ऑल इंडिया जम्मू एंड कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में वार्षिक शुल्क में की गई भारी वृद्धि को तुरंत वापस लेने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खेहमी ने कहा, ‘‘ विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई 36 से 42 प्रतिशत तक की मनमानी और अनुचित शुल्क वृद्धि का छात्र विरोध कर रहे हैं।"
खेहमी ने बताया कि इस सत्र में कुछ कोर्स की फीस 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है। उदाहरण के तौर पर, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस की फीस पिछले साल 16,000 रुपये थी, जो अब बढ़कर 22,000 रुपये से ज्यादा हो गई है।
एएमयू प्रॉक्टर ने पुष्टि की है कि विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में 500 रुपये से लेकर 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि यह फैसला मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए विभिन्न समितियों द्वारा लिया गया है।
AMU Protest: सोशल मीडिया पर मांगे गए सुझाव
इस बीच, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रवक्ता उमर पीरजादा ने मंगलवार (12 अगस्त) कहा कि विश्वविद्यालय फीस वृद्धि को लेकर छात्रों की चिंताओं को दूर करने के लिए कदम उठा रहा है और सोशल मीडिया पर सुझाव मांगे गए हैं।
एएमयू ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि फीस वृद्धि के मुद्दे पर नियुक्त समिति के संयोजक एम असमर बेग ने वास्तविक छात्रों से अपनी मांगों का उल्लेख करते हुए एक प्रपत्र भर कर फीस वृद्धि के मुद्दे पर सुझाव देने को कहा है।
पत्र में सरकार से शुक्रवार को बाब-ए-सर सैयद गेट पर प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित हमले और ज्यादतियों की जांच का आदेश देने का भी आग्रह किया गया है। प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर प्रदर्शन के दौरान धरना स्थल पर घसीटा गया था।
Also read AMU Student Protest: एएमयू में छात्रों का प्रदर्शन जारी, विभिन्न मांगों को लेकर कक्षाओं का बहिष्कार
AMU Student Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
छात्र संघ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से एएमयू के विभिन्न छात्रावासों की दयनीय स्थिति की जांच करने का भी आग्रह किया है, जहां हजारों छात्र ‘‘अत्यधिक भीड़भाड़ वाले छात्रावासों में रह रहे हैं, और वहां साफ-सफाई एवं स्वच्छता का अभाव है।’’
एएमयू परिसर में विरोध प्रदर्शन 5वें दिन भी जारी रहा, जहां छात्रों ने बड़ी संख्या में कक्षाओं का बहिष्कार जारी रखा। रविवार को, प्रदर्शनकारी छात्र अपना अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने के लिए बाब-ए-सैयद गेट पर एकत्र हुए थे।
छात्र फीस वृद्धि वापस लेने, छात्र संघ चुनाव कराने और कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने की मांग कर रहे हैं। कई विपक्षी सांसदों ने कुलपति को पत्र लिखकर शुक्रवार की नमाज के दौरान पुलिस कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार