Ambedkar University Delhi: आंबेडकर विश्वविद्यालय ने अनुशासनहीनता के आरोप में 10 छात्रों को किया निलंबित

Press Trust of India | October 15, 2026 | 09:56 AM IST | 1 min read

विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई अनुशासन समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और 13 अक्टूबर की शाम हुई घटना से संबंधित अन्य वीडियो की समीक्षा के बाद की गई है।

डॉ बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली (इमेज- ADU/ लिंक्डइन)

नई दिल्ली: डॉ. बी. आर. आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली ने अपने कश्मीरी गेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान अनुशासनहीनता, संस्थान की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षाकर्मियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हाथापाई में कथित संलिप्तता के आरोप में 10 छात्रों को निलंबित कर दिया है।

विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई अनुशासन समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और 13 अक्टूबर की शाम हुई घटना से संबंधित अन्य वीडियो की समीक्षा के बाद की गई है।

बयान के अनुसार, निलंबन की अवधि के दौरान इन छात्रों के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मामले को विस्तृत जांच के लिए अनुशासन समिति के पास भेज दिया गया है।

Also read दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा की कई परियोजनाओं का आरंभ व छात्रावास का उद्घाटन किया

विश्वविद्यालय ने कहा कि छात्रों का एक समूह पूर्व अनुमति के बिना परिसर में एक अनधिकृत स्थान पर धरना-प्रदर्शन कर रहा था।

विश्वविद्यालय के अनुसार, मंगलवार शाम सात बजे प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर संस्थान की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और परिसर में तैनात पुरुष एवं महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई की।

विश्वविद्यालय ने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारी छात्रों की सभी ''वैध और स्वीकार्य'' मांगों को प्रशासन पहले ही पूरा कर चुका है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]