Allahabad University PGAT 2026 Admit Card: एयू पीजीएटी एडमिट कार्ड allduniv.ac.in पर जारी, परीक्षा 15 जून से
Abhay Pratap Singh | June 11, 2026 | 06:12 PM IST | 2 mins read
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने पीजीएटी-1 और पीजीएटी-2 परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए पीजीएटी 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
नई दिल्ली: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (AU) ने आज स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (PGAT) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार 9 जून से एयू की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in के माध्यम से इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी 2026 एडमिट कार्ड जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
एयू पीजीएटी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में पीजीएटी एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ वोटरआईडी आदि लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Allahabad University PGAT Exam Date 2026: परीक्षा तिथि
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी द्वारा पोस्टग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट 2026 का आयोजन 15 जून से 18 जून तक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम में दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:10 तक निर्धारित है और द्वितीय पाली की परीक्षा का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:40 बजे तक है।
पीजीएटी 1 और पीजीएटी 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवार एयू पीजीएटी एडमिट कार्ड 2026 में नाम, रोल नबंर, परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और फोटो व हस्ताक्षर जैसे विवरण जांच सकते हैं। इसके अलावा, प्रवेश पत्र में परीक्षा दिवस निर्देश भी दिए गए हैं।
एयू पीजीएटी परीक्षा केंद्र पर छात्रों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। साथ ही, किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र पर नहीं लाने की अपील भी की गई। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार एयू की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
AU PGAT Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एयू पीजीएटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- इलाहाबाद विश्वविद्याल्य के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर, PGAT 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या व जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
- पीजीएटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]Haryana Police Constable PMT Result 2026: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी रिजल्ट जारी, पीएसटी 15 जून से
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें पुरुष कांस्टेबल जीडी और पुरुष कांस्टेबल गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के लिए उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल