Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका पर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को नोटिस जारी किया
Press Trust of India | November 12, 2026 | 10:46 PM IST | 1 min read
अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थी अरुण प्रताप सिंह परमार द्वारा दायर एक अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल ने यह आदेश पारित किया।
प्रयागराज: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश में 69,000 प्राथमिक अध्यापकों की भर्ती के संबंध में दायर एक अवमानना याचिका पर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी को नोटिस जारी कर कुछ अनुकूल आदेश प्रस्तुत करने अन्यथा अवमानना की कार्यवाही शुरू करने के लिए अगली तिथि पर पेश होने का निर्देश दिया। अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थी अरुण प्रताप सिंह परमार द्वारा दायर एक अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल ने यह आदेश पारित किया।
नोटिस जारी करते हुए न्यायमूर्ति अग्रवाल ने कहा, ''जो भी हो, जैसा कि बताया गया है, बयान और रिकॉर्ड से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि प्रतिवादियों ने जानबूझकर इस अदालत के आदेश की अवहेलना की है।''
याचिकाकर्ता के मुताबिक, प्रदेश में 69,000 शिक्षकों की भर्ती के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने शैक्षिक परिभाषा के प्रश्न पर विचार करते हुए प्रभावित अभ्यर्थियों को और एक अंक देने और इसके मुताबिक परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया था।
मौजूदा अवमानना याचिका में, याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि अन्य सभी प्रभावित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी पर विचार करने के बजाय प्रतिवादी अधिकारियों ने सात मई, 2026 को उक्त आदेश के आधार पर केवल एक उम्मीदवार का चयन किया।
याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि प्रतिवादी शिक्षा अधिकारी, इस न्यायालय के आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने के लिए अवमानना के दोषी हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने छह नवंबर, 2026 को उक्त आदेश पारित किया और इस मामले में नए सिरे से सुनवाई करने के लिए एक दिसंबर, 2026 की तिथि तय की।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी