AKTU Exam 2025: एकेटीयू ऑड सेमेस्टर यूजी, पीजी परीक्षाएं महाकुंभ, शिवरात्रि के कारण स्थगित; नई डेट्स जारी
Saurabh Pandey | February 18, 2025 | 03:00 PM IST | 2 mins read
विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा देने वाले हैं, वे अपने आवेदन संख्या और रोल नंबर का उपयोग करके विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in से अपने हॉल टिकट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ (एकेटीयू, लखनऊ) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) ऑड सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। ऑड सेमेस्टर के लिए एकेटीयू परीक्षा जो 18 फरवरी से शुरू होने वाली थी, उसे अब 10 दिन आगे बढ़ा दिया गया है।
एकेटीयू की तरफ से जारी नए परीक्षा शेड्यूल 2025 के अनुसार, अब विश्वविद्यालय 28 फरवरी से 22 मार्च तक ऑड सेमेस्टर परीक्षाओं के दूसरे चरण का आयोजन करेगा। प्रयागराज और वाराणसी जिलों में महाकुंभ मेला और महाशिवरात्रि त्योहारों के मद्देनजर एकेटीयू ऑड सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है।
AKTU UG PG Admit Card 2025: कुंभ मेले और शिवरात्रि की वजह से बदलाव
कुंभ मेले के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव और सड़कें बंद होने से छात्रों को संस्थान और परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों द्वारा सेमेस्टर परीक्षा स्थगित करने के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए, 18 फरवरी से 11 मार्च तक होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। एकेटीयू की ऑड सेमेस्टर दूसरे चरण की परीक्षाएं अब 28 फरवरी से 22 मार्च तक होंगी।
AKTU UG PG Admit Card 2025: प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 27 फरवरी, 2025 तक होंगी।
AKTU UG PG Admit Card 2025: एडमिट कार्ड जारी
विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा देने वाले हैं, वे अपने आवेदन संख्या और रोल नंबर का उपयोग करके विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in से अपने हॉल टिकट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
AKTU UG PG Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डिटेल्स
एकेटीयू हॉल टिकट पर उम्मीदवार की तस्वीर, हस्ताक्षर, पेपर कोड, नाम, परीक्षा केंद्र, पंजीकरण संख्या आदि शामिल हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अपने प्रवेश पत्र को चेक करनी होगा और किसी भी विसंगति के मामले में, जल्द से जल्द अधिकारियों को रिपोर्ट करें और इसे ठीक करवाएं।
Also read AKTU Admit Card 2025: एकेटीयू यूजी, पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड aktu.ac.in पर जारी
AKTU UG PG Exam 2025: परीक्षा पाली
एकेटीयू ऑड सेमेस्टर परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी- पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक, और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को सुबह के सत्र के लिए सुबह 9 बजे और दोपहर के सत्र के लिए दोपहर 1:30 बजे तक अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना आवश्यक है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा