NITTT 2026: एनआईटीटीटी अप्रैल-मई परीक्षा कार्यक्रम जारी, nitlt.nta.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | July 26, 2026 | 02:56 PM IST | 1 min read
एनआईटीटीटी अप्रैल मई एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट nitlt.nta.ac.in पर उपलब्ध है, जिसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अप्रैल-मई 2026 सेमेस्टर के लिए नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। एनआईटीटीटी अप्रैल-मई 2026 परीक्षा 31 जुलाई से 8 अगस्त तक दो पालियों में 120-120 मिनट की अवधि के लिए ऑनलाइन रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी।
एनआईटीटीटी अप्रैल मई एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट nitlt.nta.ac.in पर उपलब्ध है, जिसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को परीक्षा के दौरान NITTT 2026 एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल फोटो प्रमाण पत्र लाना होगा। इनके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
NITTT 2026 का क्वेश्चन पेपर सिर्फ इंग्लिश भाषा में होगा और एग्जाम पैटर्न में ऑब्जेक्टिव-टाइप के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एनटीए एनआईटीटीटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NITTT April-May 2026 Admit Card: डाउनलोड चरण
टीचर ट्रेनिंग एग्जाम एनआईटीटीटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले, ऑफिशियल वेबसाइट nitlt.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एनआईटीटीटी एडमिट कार्ड 2026 जांचें और प्रिंट निकालें।
Also read
NITTT April-May 2026 Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में एनआईटीटीटी अप्रैल-मई एग्जाम शेड्यूल 2026 जांच सकते हैं:
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
|
परीक्षा की तिथि |
31 जुलाई, 1, 7 और 8 अगस्त 2026 |
|
अवधि |
2 घंटे (120 मिनट) |
|
परीक्षा का समय |
परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में होगी। शिफ्ट-1: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शिफ्ट-2: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक |
|
परीक्षा का पैटर्न |
वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। |
|
परीक्षा आयोजित करने का माध्यम |
ऑनलाइन (इंटरनेट आधारित)-रिमोट प्रॉक्टर्ड |
|
माध्यम |
केवल अंग्रेजी |
|
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि |
23 जुलाई 2026 |
|
वेबिनार की तिथि और समय |
27 जुलाई 2026 (सोमवार), दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक |
|
मॉक टेस्ट की तिथि और समय |
28 जुलाई 2026 (मंगलवार), सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल