AISSEE 2026 City Intimation Slip: सैनिक स्कूल सिटी इंटिमेशन स्लिप exams.nta.nic.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | January 7, 2026 | 10:58 AM IST | 2 mins read
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन कक्षा 6 और 9 में छात्रों के प्रवेश के लिए किया जा रहा है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2026 में उपस्थित होने वाले आवेदकों के लिए आवंटित परीक्षा शहर सूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर सैनिक स्कूल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जांच सकते हैं।
एआईएसएसईई 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, पासवर्ड और स्क्रीन पर उपलब्ध सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 शहर सूचना में कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं। एआईएसएसईई 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 का आयोजन कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए देश भर में 464 केंद्रों पर 18 जनवरी को किया जाएगा। एआईएसएसईई 2026 परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन एवं पेपर मोड में कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2026 के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Also read UP Sainik School Admit Card 2025: यूपी सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
परीक्षा आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) - 2026 का एडमिट कार्ड नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अलॉट किए गए एग्जाम सिटी की सिर्फ एक एडवांस जानकारी है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा।”
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि AISSEE 2026 का एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषय, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का पता जैसे विवरण होंगे। अधिक जानकारी के exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर विजिट कर सकते हैं।
AISSEE 2026 Exam City Slip: डाउनलोड करें
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए शहर की सूचना पर्ची नीचे बताए गए चरणों का पालन करके जांच सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘सैनिक स्कूल सोसाइटी’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, एडवांस सिटी स्लिप - एआईएसएसईई 2026 पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सिटी स्लिप डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’