ATMA Admit Card 2024: एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन हाल टिकट atmaaims.com पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 22, 2024 | 11:26 AM IST | 2 mins read
एटीएमए एंट्रेंस एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एटीएमए प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Prepare smarter for ATMA with this FREE preparation eBook! Get expert tips, section-wise strategies, time management techniques, and proven guidance to boost your exam performance.
Download EBookनई दिल्ली: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने आज यानी 22 मई को एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एटीएमए एग्जाम में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर एटीएमए एडमिट कार्ड 2024 देख सकते हैं।
Latest: ATMA Exam Complete Guide | Preparation Tips & Study Material
Online MBA: Complete Guide | Top Ranked College | Best Courses by Top Universities
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
AIMS टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण जैसे पीआईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एटीएमए 2024 प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हाल टिकट के साथ एक वैलिड सरकारी पहचान पत्र की मूल प्रति परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
एटीएमए 2024 एग्जाम 25 मई को ऑनलाइन टेस्ट मोड में एक पाली में आयोजित की जाएगी। एटीएमए एंट्रेंस एग्जाम 2024 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित होगी। एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर एक घंटे पहले पहुंचना होगा।
Also read ATMA Admit Card 2024: एटीएमए 2024 एडमिट कार्ड कल atmaaims.com पर होगा जारी, परीक्षा 25 मई को
एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स द्वारा एआईएमएस परीक्षा 2024 समाप्त होने के बाद 30 मई को एआईएमएस रिजल्ट 2024 जारी किया जाएगा। एटीएमएस 2024 एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई (0.25) अंक काटा जाएगा। परीक्षा का अंग्रेजी माध्यम में आयोजित होगी।
AIMS Test for Management Admissions 2024: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार आसानी से एटीएमए 2024 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट atmaaims.com पर विजिट करें।
- इसके बाद ‘एटीएमए एडमिट कार्ड 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब, कैंडिडेट लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- उम्मीदवार नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एटीएमए हाल टिकट 2024 प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे जांचें और पीडीएफ फॉर्मेट को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
ATMA Exam: पाठ्यक्रम
एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन (एटीएमए) का आयोजन एआईएमएस द्वारा एमबीए, पीजीडीएम, एमएमएस, एमसीए और पीजीडीबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। एटीएमए एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। देशभर के 750 से अधिक प्रबंधन संस्थानों द्वारा मैनेजमेंट प्रोग्राम में एटीएमए स्कोर के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल